जिला स्थानीय शिकायत समिति की बनी जिलाध्यक्ष
डीएम के नेतृत्व में समिति दिलायेगी शोषित महिलाओं को न्याय
शोषित महिलाओं की पहचान गुप्त रखकर करेगी समिति काम
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। बेटी बचाओ, बेटी पढाओ की ब्रांड एम्बेसडर डाॅ. मनु शिवपुरी को उत्तराखण्ड शासन की ओर से सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग हरिद्वार की जिला स्थानीय शिकायत समिति के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी सौपी गई है। समिति जिलाधिकारी के नेतृत्व में काम करेगी। जनपद में होने वाले लैंगिग शोषण उत्पीड़न मामलों को देखेगी और घटना स्थल पर पहुंचकर पीडिताओं से मामले की जानकारी लेने के बाद उनको न्याय दिलाने का काम करेगी।
डाॅ. मनु शिवपुरी ने बताया कि उत्तराखण्ड शासन की ओर से जो जिम्मेदारी सौपी गयी हैं उसको वह ईमानदारी के साथ निभायेगी और पीडिताओं को न्याय दिलाने का काम करेगी। अभी तक उनके कंधें पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं के ब्रांड एम्बेसडर की है, जिसको ईमानदारी के साथ निभा रही हैं। उनके कार्य को देखते हुए शासन की ओर से एक ओर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उनको सौपी गयी है। जोकि बड़ी चुनौतीपूर्ण हैं, लेकिन महिलाओं के स्वाभिमान की रक्षा करने और पीडिताओं को न्याय दिलाने के लिए वह उनके साथ हर कदम पर उनके साथ खड़ी रहेगी। डाॅ. शिवपुरी ने बताया कि पीडिताओं की पहचान गुप्त रखते हुए उनको न्याय दिलाया जाएगा। उनका प्रयास रहेगा कि पीडिताओं को न्याय मिले। इसके लिए वह पीडिताओं के हर कदम पर उन्हें के साथ खड़ी रह कर न्याय दिलाने का काम करेगी।
