चाक-चौबन्द तथा सुरक्षा-व्यवस्था के सम्बंध में दिये दिशा—निर्देश
लीना बनौधा
हरिद्वार। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी विनय शंकर पाण्डेय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ0 योगेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के आगामी 10 मार्च को होने वाली मतगणना के दृष्टिगत बीएचईएल सेक्टर-1 स्थित शिवडेल स्कूल, मतगणना स्थल-का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शिवडेल स्कूल भवन के विभिन्न कक्षों में जनपद हरिद्वार की ग्यारह विधानसभाओं के ईवीएम एवं पोस्टल बैलेट की मतगणना की व्यवस्थाओं का प्रत्येक कक्ष में जाकर बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने मतगणना की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में अधिकारियों से विस्तृत विचार-विमर्श किया।
विनय शंकर पाण्डेय औरं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ0 योगेन्द्र सिंह रावत ने मतगणना स्थल पर कहां से स्टाफ की एण्ट्री होगी, कहां से उम्मीदवारों के एजेंण्ट की एण्ट्री होगी, कहां पर पार्किंग की व्यवस्था की जायेगी, किस क्षेत्रा को जीरो जोन करना है, कहां-कहां साइनेज लगने हैं, मतगणना स्थल पर लाइटिंग की चाक-चौबन्द तथा सुरक्षा-व्यवस्था आदि के सम्बन्ध् में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मतगणना स्थल पर बनाये गये सीसीटीवी निगरानी कक्ष का भी निरीक्षण किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डाॅ0 सौरभ गहरवार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बीर सिंह बुद्धियाल, सचिव हरिद्वार विकास प्राधिकरण उत्तम सिंह चौहान, एमएनए दयानन्द सरस्वती, सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, एसडीएम पूरन सिंह राणा, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण सुरेश तोमर, मुख्य उद्यान अधिकारी नरेन्द्र यादव, खाद्य पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल सहित प्रशासन तथा पुलिस के सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
