फिजिशियन के तौर पर डॉ. स्वाति वर्मा कल से देखेगी ओपीडी
वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. टंडन के रिटायर्ड के बाद चल रहा था पद रिक्त
जिला अस्पताल में फिजिशियन की नियुक्ति शहरवासियों के लिए राहत भरी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। जिला अस्पताल में वरिष्ठ फिजिशियन के रिटायर्ड होने के बाद रिक्त चले आ रहे फिजिशियन पद पर सीएमओ की ओर से महिला फिजिशियन चिकित्सक को सम्बंद्ध किया गया है। महिला फिजिशियन चिकित्सक डॉ. स्वाति वर्मा ने गुरूवार को हॉस्पिटल पहुंचकर अपनी ज्वाइनिंग दे दी है। जोकि शुक्रवार से जिला अस्पताल में फिजिशियन के तौर पर ओपीडी सम्भालेगी। जिला अस्पताल को वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. संदीप टंडन के रिटायर्ड होने मात्र तीन दिन बाद ही नया फिजिशियन चिकित्सक मिल गया है। जिसके बाद जिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को अब अन्य चिकित्सकों की ओर दौड़ नहीं लगाने पड़ेगी। जिला अस्पताल में फिजिशियन की तैनाती शहर के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर है।
बताते चले कि जिला अस्पताल में पिछले 06 वर्षो तक अपनी सफल सेवाएं देने वाले वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. संदीप टंडन 31 जुलाई 23 को सेवानिर्वत हो गये थे। जिनको एक भव्य समारोह के द्वारा जिला अस्पताल, महिला, मेला और सीएमओ कार्यालय द्वारा उनको विदाई दी गई थी। जिनके रिटायर्ड होने के बाद जिला अस्पताल में फिजिशियन का पद रिक्त चला आ रहा था। जिसको लेकर अस्पताल समेत शहर में अटकले लगाई जा रही थी कि जिला अस्पताल में फिजिशियन चिकित्सक की कब तैनाती होगी।
जिसकी वजह है कि पिछले 12 सालों के इंतजार के बाद वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. संदीप टंडन की तैनाती की गयी थी। लेकिन जिला अस्पताल को फिजिशियन के लिए ज्यादा लम्बा वक्त इंतजार नहीं करना पड़ा। सीएमओ डॉ. मनीष दत्त की ओर से जिला अस्पताल में फिजिशियन के खाली पद पर एक महिला फिजिशियन चिकित्सक डॉ. स्वाति वर्मा को वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर सम्बंद्ध किया है। डॉ. स्वाति वर्मा राजकीय जिला महिला चिकित्सालय हरिद्वार समेत एम्स ऋषिकेश में भी अपनी सेवाएं दे चुकी है। जिनकी नियुक्ति होने पर जिला अस्पताल में फिजिशियन की तैनाती के लिए लग रहे अटकलों पर विराम लग गया है।
जिला अस्पताल पीएमएस डॉ. सीपी त्रिपाठी ने बताया कि 31 जुलाई 23 को वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. संदीप टंडन के बाद फिजिशियन का पद रिक्त चला आ रहा था। जिसको समय रहते सीएमओ हरिद्वार की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर डॉ. स्वाति वर्मा को नियुक्ति दी है। जिला अस्पताल को फिजिशियन के लिए ज्यादा लम्बा समय इंतजार नहीं करना पड़ा।
जिला अस्पताल चिकित्साधिकारी डॉ. चंदन मिश्रा ने बताया कि डॉ. स्वाति वर्मा एक अच्छी चिकित्सक है। जिनकी नियुक्ति से शहर की जनता को लाभ मिलेगा। जिला अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचने वाले मरीजों को फिजिशियन की कमी के चलते अब अन्यत्र नहीं भटकना पड़ेगा। डॉ. स्वाति वर्मा ने अपनी ज्वाइनिंग दे दी हैं, जोकि विधिवत रूप से जिला अस्पताल में फिजिशियन के तौर पर ओपीडी देखेगी।
फिजिशियन डॉ. स्वाति वर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों का उपचार को पूर्वतः की तरह जारी रखा जाएगा। अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों के उपचार में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी।
