♦कार्यकारिणी सदस्य पद पर 20 सदस्य निर्वाचित, निर्वाचित पदाधिकारियों को हुआ स्वागत
♦प्रेस क्लब के नव निर्वाचित कार्यकारिणी टीम को शहर भर से बधाईयों का लगा तांता
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। प्रेस क्लब हरिद्वार के वार्षिक चुनाव वर्ष 2026-27 के चुनाव में अध्यक्ष पद पर धर्मेन्द्र चौधरी और महामंत्री पद पर सूर्यकांत बेलवाल विजयी हुए। अध्यक्ष पद पर धर्मेन्द्र चौधरी को 84 मत मिले, जबकि उनके उनके प्रतिद्वंदी अश्वनी अरोडा को 34 मत मिले। धर्मेन्द्र चौधरी ने अश्वनी अरोडा को 50 मतों से शिकस्त देकर जीत हासिल की। धर्मेन्द्र चौधरी ने लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की।
वहीं महामंत्री पद पर सूर्यकांत बेलवाल को 86 मत पडे, जबकि उनके प्रतिद्वंदी डॉ. हिमांशु द्विवेदी को 34 मत मिले। सूर्यकांत बेलवाल ने डॉ. हिमांशु द्विवेदी को 52 मतों से शिकस्त देकर जीत हासिल की। वहीं 20 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए 24 प्रत्याशी चुनावी मैदान मे थे। जिनमें 20 सदस्यों ने कार्यकारिणी सदस्य की जीत हासिल की। प्रेस क्लब हरिद्वार के चुनाव में 120 सदस्यों ने हिस्सा लिया।
जिनमें संजीव शर्मा को 83 मत, डॉ.शिवा अग्रवाल को 77 मत, कुमार दुष्यत को 81 मत, शैलेन्द्र सिंह को 72 मत, कुमकुम शर्मा को 77 मत, सुदेश आर्य को 79 मत, बालकृष्ण को 85 मत, तनवीर अली को 85 मत, केके पालीवाल को 86 मत, अमित कुमार शर्मा को 88 मत, ललितनाथ को 87, जोगेंद्र सिंह को 82 मत, रोहित सिखोला को 80 मत, विकास चौहान को 77 मत, देवेंद्र शर्मा को 81 मत, कुलभूषण शर्मा को 93 मत, नरेश दिवान शैली को 81 मत, आफताब खान को 71 मत, शिवप्रकाश शिव को 75 मत, मेहताब आलम को 81 मत पडे। प्रेस क्लब हरिद्वार के नव निर्वाचित कार्यकारिणी टीम को प्रेस क्लब के सभी सदस्यों समेत शहर के सम्भ्रांत लोगों ने बधाई दी।
