
*अध्यक्ष पद पर धर्मेन्द्र को 74 और अश्वनी को 46 मत मिले, धर्मेन्द्र 28 मतों से जीते
*महासचिव समेत 20 कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध विजय घोषित हुए
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। प्रेस क्लब हरिद्वार के वार्षिक चुनाव वर्ष 2025-26 के चुनाव में अध्यक्ष पद पर धर्मेन्द्र चौधरी और महासचिव पद पर दीपक मिश्रा निर्वाचित हुए। जबकि प्रेस क्लब की 20 कार्यकारिणी सदस्य पूर्व में ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके है। प्रेस क्लब के चुनाव में 122 सदस्यों ने हिस्सा लिया। और मतदान शत प्रतिशत रहा। मतगणना के दौरान दो मतों को निरस्त किया गया। धर्मेन्द्र चौधरी को 74 और अश्वनी अरोड़ा को 46 मत पड़े। जबकि महासचिव पद पर दीपक मिश्रा निर्विरोध विजयी घोषित हुए।

बताते चले कि प्रेस क्लब हरिद्वार के वार्षिक चुनाव वर्ष 2025-26 में अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशी धर्मेन्द्र चौधरी, अश्वनी अरोड़ा और राजकुमार महासचिव पद पर दो प्रत्याशी दीपक मिश्रा और नवीन चौहान चुनावी मैदान में थे। अध्यक्ष पद पर राजकुमार के अपना नाम वापिस लेने के बाद अध्यक्ष पद पर दो दावेदार धर्मेन्द्र चौधरी और अश्वनी अरोड़ा चुनावी मैदान में थे। महासचिव पद पर नवीन चौहान ने अपना नाम वापिस लेने के बाद दीपक मिश्रा को निर्विरोध चुन लिया गया।
प्रेस क्लब हरिद्वार सभागार में आज अध्यक्ष पद पर सुबह 9 बजे से 2 बजे तक मत डाले गये। मतदान में प्रेस क्लब के 122 सदस्यों ने हिस्सा लिया। मतदान में शत प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान के बाद मतगणना का दौर शुरू हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रदीप गर्ग ने मतगणना के दौरान दो मतों को निरस्त कर दिया गया। अध्यक्ष पद के दावेदार धर्मेन्द्र चौधरी को 74 मत मिले, जबकि अश्वनी अरोड़ा को 46 मत पड़े। धर्मेन्द्र चौधरी ने अश्वनी अरोड़ा को 28 मतोें से पराजित कर जीत हासिल की। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रदीप गर्ग ने अध्यक्ष पद पर धर्मेन्द्र चौधरी और महासचिव पद पर दीपक मिश्रा को विजयी घोषित किया।
मुख्य चुनाव अधिकारी प्रदीप गर्ग ने 20 कार्यकारिणी सदस्य आशु शर्मा, महेश पारिक, संजय रावल, रामकुमार शर्मा, बृजपाल सिंह, संजय चौहान, अमित कुमार गुप्ता, हिमांशु द्विवेदी, सुनील पाल, मुकेश वर्मा, सुभाष कपिल, तनवीर अली, बालकृष्ण शास्त्री, काशीराम सैनी, विकास कुमार झा, संदीप रावत, सुनील मिश्रा, मयुर सैनी, संदीप शर्मा और डॉ प्रविन्द्र कुमार निर्विरोध विजयी घोषित किया।
एनयूजे (आई) के प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त पाण्डेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामचंद्र कन्नौजिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष राहुल वर्मा, जिला अध्यक्ष आदेश त्यागी, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष संजय आर्य, महासचिव अमित गुप्ता सहित सभी साथियों ने विजयी होने वालों को अपनी शुभकामनाएं दी।