डेढ माह से चल रहा था फरार, पुलिस ने भेजा जेल
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र से नाबालिग के अपहरण मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जबकि पुलिस नाबालिग को पूर्व में बरामद कर चुकी है। जिसके खिलाफ पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
कनखल प्रभारी निरीक्षक मुकेश सिंह चौहान ने बताया कि क्षेत्र में डेढ माह पूर्व नाबालिग का अपहरण किया गया था। जिसके सम्बंध में पीडित की ओर से एक युवक को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस के दबाब के चलते आरोपी अपहरण की गयी नाबालिग को छोड कर फरार हो गया था। पुलिस ने अपहरण हुई नाबालिग को बरामद करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में बयान दर्ज कराने के बाद परिजनों के सुपूर्द कर दिया था।
लेकिन आरोपी फरार चल रहा था। जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपी ब्रह्मदेव पुत्र गोकुल देव निवासी बजरीवाला बैरागी कैंप कनखल को क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अन्य धाराओं में इजाफा करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
