मृतक की नहीं हो सकी शिनाख्त, शव मोर्चरी में रखा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में बांस की झाड़ की डाली पर फंदे से झूलता एक व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास किये, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। मृतक के दाये हाथ पर अभय मानवी राधा ओम गुदा है। पुलिस को घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाते हुए पहचान के प्रयास तेज कर दिये है। मृतक की शिनाख्त के बाद ही सुसाइड की वजह का पता चल सकेगा।


सिडकुल थाना एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि सोमवार की शाम को सूचना पर पुलिस ने श्री खंड भीलट्रोन मिक्सर प्लांट के पीछे ग्राम हेतमपुर के पास खेत में नाले के किनारे बांस झाड़ की डाली पर मोटी रस्सी के सहारे एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। जिसकी शिनाख्त के प्रयास किये गये। लेकिन कोई पहचान नहीं हो सकी है। मृतक के दाये हाथ पर अभय मानवी राधा ओम गुदा है। जिसकी उम्र करीब 40-45 वर्ष प्रतीत हो रही है। पुलिस को घटना के पास कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। जिसकारण मृतक के सुसाइड की वजह का भी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाते हुए पहचान के प्रयास तेज कर दिये है।

