मृतक की नहीं हो सकी पहचान, शिनाख्त के प्रयास जारी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। दशहरे के दिन एक युवक ने जगजीतपुर चौकी से चंद कदमों की दूरी पर सुबह पीपल के पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास किये। लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाते हुए शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिये है। कनखल प्रभारी निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि रविवार की सुबह पुलिस गश्त पर थी कि इसी दौरान सूचना मिली कि चौकी से चंद कदमों की दूरी पर पीपल के पेड से अगौछे से युवक उम्र करीब 28 साल का शव लटका हुआ है। सूचना पर जगजीपुर चौकी प्रभारी राजेन्द्र सिंह रावत पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पेड से नीचे उतार कर उसके कपड़ों की तलाशी ली गयी। लेकिन मृतक के पास ऐसी कोई वस्तु नहीं मिली, जिससे उसकी पहचान हो पाती। पुलिस ने आसपास क्षेत्र केे लोगों को मौके पर बुलाकर पहचान के प्रयास किये। लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाते हुए उसकी पहचान के प्रयास शुरू कर दिये है।
