दुष्कर्म की घटना से उत्तराखंड को देश में शर्मसार होना पड़ाः सतपाल ब्रहा्रचारी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। जिला महानगर कांग्रेस द्वारा देवपुरा चौक पर बागेश्वर में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के विरोध में भाजपा सरकार का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। इस दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी और कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने संयुक्त रूप से कहा कि बागेश्वर में बजरंग दल के नेता द्वारा नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना से उत्तराखंड को पूरे देश में शर्मसार होना पड़ा है, और इन घटनाओं से साफ है भाजपा राज में बेटियां सुरक्षित नहीं है। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर और पूर्व विधायक रामयश सिंह ने बागेश्वर की घटना की निंदा करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बजरंग दल के नेता की संलिप्तता से साफ है भाजपा सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं है।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजबीर सिंह और पूर्व अध्यक्ष ओपी चौहान ने कहा कि नाबालिक लड़की से दुष्कर्म के दोषी को जब तक सख्त सजा नहीं मिल जाती, तब तक कांग्रेस के कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे। महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजू मिश्रा और लता जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही है, जिसके कारण महिलाओं में रोष व्याप्त है और इसका खामियाजा भाजपा को भुगतना पड़ेगा।
महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान और वरिष्ठ श्रमिक नेता विकास सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में अंकिता भण्डारी हत्याकांड हो या नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना हो दोनों घटनाओं में भाजपा और उनसे जुड़े नेताओं की संलिप्तता से साफ हो गया हैं कि भाजपा की मानसिकता महिला विरोधी हैं। पार्षद राजीव भार्गव और इसरार सलमानी ने कहा कि अगर जल्द से जल्द दोषी को सख्त से सख्त सजा नहीं दी गई तो कांग्रेस बड़े जन आंदोलन को बाध्य होंगे। नगर अध्यक्ष ज्वालापुर अंकित चौहान और ब्लॉक अध्यक्ष अमित नौटियाल ने कहा कि भाजपा सरकार महिला विरोधी हैं और भाजपा सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं है चाहे अंकिता भण्डारी हत्याकांड हो या मणिपुर की घटनाएं सब जगह भाजपा सरकार मूकदर्शक बनी रही है।
प्रदर्शन करने वालों में युवा कांग्रेस अध्यक्ष कैश खुराना, सोम त्यागी, अरूण राघव, नितिन तेश्वर, तरूण व्यास, इरफान अंसारी, छम्मा ठेकेदार, शशि झा, सुमन अग्रवाल, नईम कुरैशी,बी.एस.तेजियान, पार्षद रियाज अंसारी, पुनीत कुमार, सद्दीक गाड़ा, रिषभ वशिष्ठ, शुभम जोशी, गौरव शिवपुरी, मनोज जाटव, मुन्ना मास्टर, कैलाश प्रधान, जितेन्द्र सिंह, अवधेश कुमार, रेखा गुप्ता, राकेश गुप्ता,दीपक कोरी, यशवंत सैनी, उमा, मंगला देवी, बबीता, रोशनी देवी, बिंदु शर्मा, हरजीत सिंह, आशा कोरी, शौकत अली चीचू, रईस अब्बासी, बीना कपूर, अशोक गुप्ता, जतिन हाण्डा, सलमान, सईद, अंजू द्विवेदी, दीपक राज, ब्रजमोहन बड़थ्वाल, एहसान ,अली अकबर, नवनीत कुमार, अजय गिरि, मुसर्रत, जुल्फिकार, साकिर, शुभम बर्मन, डा.अनूप कुमार आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।
