
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। संविधान दिवस के अवसर पर रानीपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रहे राजवीर चौहान के कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी हरिद्वार की कार्यकारिणी की बैठक एवं संविधान दिवस के उपलक्ष में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी एवं संविधान के विषय में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजीव चौधरी ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की एवं कमेटी के सभी लोगों की मेहनत से हमें यह संविधान प्राप्त हुआ है, इस संविधान की प्रति को आज ही के दिन 1949 को देश की सरकार को सौपा गया था। जिसको 26 जनवरी 1950 को पूरे देश में लागू कर दिया गया तथा अंग्रेजों के बने कानून से हमें मुक्ति मिली, परंतु आज संविधान के मूल्य को खतरा बना हुआ है, इसलिए कांग्रेस पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता का फर्ज बनता है की संविधान बचाने के लिए हर स्तर पर मजबूती के साथ संघर्ष करने के लिए तैयार रहना चाहिए।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजवीर चौहान ने कहा कि आज संविधान की जानकारी प्रत्येक व्यक्ति को दी जानी चाहिए, ताकि प्रत्येक नागरिक को संविधान में दिए गए उसके अधिकारों के बारे में बताया। इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बनती है ग्रामीण स्तर पर गोष्ठी कर संविधान की जानकारी प्रत्येक नागरिक को दी जाए।
प्रदेश महासचिव राजेश रस्तोगी ने कहा कि संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस वचनबद्ध है। जिस तरीके से भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार प्राइवेट क्षेत्र को बढ़ावा दे रही है, उस संविधान में दिए गए आरक्षण को खतरा बना हुआ है, अगर देश को बचाना है और संविधान को बचाना है तो हमें केंद्र सरकार के फैसलों का विरोध करना चाहिए।
महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंजू मिश्रा एवं युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष कैश खुराना ने संयुक्त रूप से कहा कि महिलाएं एवं युवाओं की जिम्मेदारी ज्यादा बनती है कि वह लोग घर-घर जाकर संविधान के बारे में महिलाओं एवं नौजवानों को जानकारी दें और युवा कांग्रेस एवं महिला कांग्रेस जल्द ही एक कमेटी बनाकर ग्रामीण स्तर पर ग्राम वाइज कार्य शुरू करेंगे।
संविधान दिवस के अवसर पर कुछ वरिष्ठ कांग्रेस के साथियों को जिला कांग्रेस कमेटी में जिला उपाध्यक्ष जिला महासचिव, जिला सचिव, कोषाध्यक्ष एवं मुख्य प्रवक्ता आदि पदों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई। सभी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए वरिष्ठ नेताओं ने उम्मीद की किए सभी जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकाल पदाधिकारी ग्रामीण व शहरी स्तर व बूथ स्तर कांग्रेस को मजबूत करेंगे, ताकि आने वाले समय में लोकसभा चुनाव हो या आगामी नगर निकाय या विधानसभा चुनाव उसके लिए ग्रामीण एवं बूथ स्तर पर मजबूत संगठन कांग्रेस का खड़ा किया जा सके, सभी वरिष्ठ नेताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारी को शुभकामनाएं दी और उम्मीद की कि वह पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के निर्देशों का पालन करते हुए कांग्रेस को मजबूत करने का कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कैलाश प्रधान ब्लॉक अध्यक्ष लव चौहान, नगर अध्यक्ष अमित नौटियाल, विभाष मिश्रा , बी एस तेजियान,महबूब आलम,आरिफ अल्वी , गौरव चौहान, अमित बिट्टू, ईशम सिंह रविंदर चोधरी ,कविराज, गौरव पाल, ठाकुर रतन सिंह, नौशाद अली, इरशाद अली, जयप्रकाश तोपाल ,संतोष सेमवाल, जी सिंह अकिल त्यागी आदि साथियों को जिला कांग्रेस कमेटी के नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।