
लीना बनौधा
हरिद्वार। पुलिस लाईन रोशनाबाद में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर choose to challenge को थीम रखकर महिलाओं हेतु एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के समस्त थानो से आयी महिला पुलिस कर्मचारियां एवं पुलिस लाईन में निवासरत पुलिस परिवारजनो की महिलाओं के द्वारा प्रतिभाग किया गया।
उक्त कार्यक्रम के अवसर पर श्रीमती सुधा सेन्थिल पत्नि सेन्थिल अवुदई कृष्णराज एस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार, श्रीमती रितु राय पत्नि प्रदीप कुमार राय पुलिस अधीक्षक यातायात हरिद्वार, श्रीमती कमलेश उपाध्याय पुलिस अधीक्षक नगर हरिद्वार, श्रीमती पुर्णिमा गर्ग क्षेत्राधिकारी लाईन एवं जितेन्द्र जोशी प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन रोशनाबाद उपस्थित थे।
पुलिस परिवार की महिलाओं द्वारा आयोजन में सांस्कृतिक छटा बिखेरते हुये अपनी रमणीय प्रस्तुतियाँ दी गयी। उक्त आयोजन में महिलाओं के मनोरंजन हेतु ससंस्कृतिक कार्यक्रम के साथ पुलिस महिला कर्मचारियों एवं पुलिस परिवारजनो की महिलाओं के बीच एक रस्साकशी प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी।
आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रस्साकशी में प्रतिभाग करने वाली महिलाओं तथा जनपद के विभिन्न थानो एवं कार्यालयों में उत्कृष्ष्ट कार्य करने वाली एक-एक महिला पुलिस अधिकारी एवं महिला पुलिस कर्मचारियों को मुख्य अतिथि श्रीमती सुधा सेन्थिल द्वारा अपने आशीष वचन के साथ पुरूस्कृत भी किया गया। ;