
अनुभागों को दिये अपने-अपने कार्यो के प्रति गम्भीरता से काम करने के निर्देश
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। नगर निगम हरिद्वार मुख्य नगर आयुक्त वरूण चौधरी (आईएएस) द्वारा मंगलवार को सीसीआर में नगर निगम हरिद्वार के समस्त अनुभागो की समीक्षा बैठक ली। जिसमें नगर आयुक्त ने जनहित से सम्बन्धित समस्याओ (कूडा व मृत पशुओं के उठान आदि) का तत्काल समाधान किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
एमएनए ने कर अनुभाग की समीक्षा करते हुये अनुभागाध्यक्ष को गृहकर व व्यवसायिक कर की वसूली को बढाते हुये निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष ससमय पूर्ण करने तथा सीएम हैल्पलाईन की समीक्षा करते हुये लम्बित शिकायतों को तत्काल निस्तारित किये जाने को लेकर सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। लेखा अनुभाग की समीक्षा करते हुये निगम की वित्तीय स्थिति तथा आय व्यय के सम्बंध में समीक्षा की साथ ही विभिन्न न्यायालयों में गतिमान वादो के सम्बंध में जानकारी ली।
उन्होंने निर्माण अनुभाग की समीक्षा करते हुये निगम के निर्माण कार्यों की प्रगति के समीक्षा करते हुये सम्बन्धित को निर्देशित किया कि निर्माण से सम्बन्धित कार्यों में गुणवत्ता में कोई लापरवाही न बरती जाये। स्वास्थ्य अनुभाग की समीक्षा करते हुये मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया गया कि सफाई व्यवस्था नगर निगम का एक महत्वपूर्ण कार्य है, जिसे और अत्यधिक प्रभावी रूप से किये जाने की आवश्यकता है, ताकि स्थानीय जनता में निगम के प्रति जनता को एक अच्छा संदेश दिया जा सके।