आरोपियों से चोरी की तीन बाइके बरामद
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। बीती रात कनखल पुलिस ने चैंकिग के दौरान दो बाइक सवार चार बाइक चोरों को गिरफ्रतार करने का दावा किया है। जिनके पास से पुलिस ने चोरी की तीन बाइके बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। कनखल पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार कनखल पुलिस बीती रात मातृसदन डाइवर्जन तिराहा जगजीतपुर जाने वाले मार्ग पर चैंकिग अभियान पर थी कि इसी दौरान दो बाइक सवार चार युवकों को चैंकिग के लिए रूकने का सकेंत दिया गया। जिन्होंने घबरा कर बाइके मोड कर वापस भागने का प्रयास किया, लेकिन दोनों बाइक सवार आपस में टकरा जाने पर चारो युवक नीचे गिर गये। जिनको पुलिस ने दबोच लिया। जिनसे पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना नाम अभिनव उर्फ रेवल पुत्र सूरजभान राजपूत निवासी गणेशपुरम काॅलोनी कनखल, अनमोल पुत्र पवन कुमार निवासी गुरूकुल कांगड़ी कनखल, शेखर पुत्र सुन्दर सिंह निवासी रसूलपुर कंकरखाता लक्सर हरिद्वार और भगत सिंह पुत्र कृष्ण पाल निवासी मायापुर फुगाना खेहा मुगल सहारनपुर यूपी हाल निवासी सिल्वर सिटी लक्सर हरिद्वार बताते हुए खुलासा किया कि उन्होंने दोनों बाइके कनखल के मनोहर पुरम काॅलोनी और संतोषी माता आश्रम रोड कनखल से चोरी की है। साथ ही पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही से एक बाइक ओर एमएस काॅलेज रोड पुलिया के पास नहर के किनारे झोडियों से बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। कनखल एसओ हरिओम राज चौहान के अनुसार चैंकिग के दौरान बीती रात मातृसदन डाइवर्जन तिराहा जगजीतपुर जाने वाले मार्ग पर दो बाइक सवार चार युवकों को रूकने का सकेंत दिया गया। जिन्होंने घबराकर वापस भागने के लिए बाइके मोड़ी लेकिन आपस में टकरा जाने से चारों युवक नीचे गिर पड़े। जिनको पुलिस ने दबोच लिया। जिन्होंने बाइके कनखल क्षेत्र से चोरी की बात कबूली है। जबकि एक ओर बाइक उनकी निशानदेही से बरामद की गयी है।
