♦पुलिस ने हंगामा कर रहे नशे में धूत दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में लिया
♦कोतवाली रानीपुर क्षेत्र के शिवालिकनगर स्थित होटल विस्तारा में हुई घटना
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत एक होटल में पार्टी में डीजे बजाने को लेकर दो प़क्षों में विवाद हो गया। बताया जा रहा हैं कि मामला इस कदर बढा कि नशे में धूत दोनों पक्षों के लोगों के बीच जमकर लात घूसे चलने लगे। घटना से होटल में अफरा-तफरी मच गयी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत करने का प्रयास किया। लेकिन दोनो पक्षों के लोग पुलिस की मौजूदगी में झगडा जारी रखा। जिसपर पुलिस ने शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। जिनके खिलाफ शांति भंग में चालान किया गया।
कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक शिवालिकनगर स्थित होटल विस्तारा में बीती रात एक पार्टी चल रही थी। इसी दौरान डीेजे पर गाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। बताया जा रहा हैं कि वहां मौजूद लोगों ने विवाद हो शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्षों के लोग नशे में होने के कारण शांत कराने वाले लोगों की एक ना सुनी और हंगामा करते हुए मारपीट शुरू कर दी। जिससे होटल में अफरा-तफरी मच गयी।
सूचना कोतवाली रानीपुर और गैस प्लांट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने होटल में झगड रहे दोनों पक्षों को शांत कराने और घटना की जानकारी लेने का प्रयास किया। लेकिन दोनों पक्ष नशे में होने के कारण पुलिस की मौजूदगी में एक-दूसरे पर गाली गलोच करते हुए मारपीट जारी रखा। जिसपर पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों राजकुमार पुत्र सुमनपाल निवासी रावली महदूद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार, अभिमन्यु चौहान पुत्र अर्जुन चौहान निवासी सीतापुर कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार, अनुज झा पुत्र प्रमोद झा निवासी सीतापुर कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार, चितरजन पुत्र बाबूराम निवासी रावली महदूद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार और रजत पुत्र बाबूराम निवासी रावली महदूद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार को हिरासत में ले लिया। जिनके खिलाफ पुलिस ने शांति भंग में मामला दर्ज कर लिया।
