



चाइनीज मांजा बेचने वाले व्यापारियों में हड़कम्प
तीन दुकानों पर मिला चाइनीज मांजा, जारी होगी चलानी रिपोर्ट
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। नगर कोतवाली पुलिस ने चाइनीज मांजे की बिक्री के खिलाफ एक अभियान चलाया गया। इस दौरान तीन पतंग की दुकानों से चाइनीज मांजा बरामद हुआ है। पुलिस की इस कार्यवाही की भनक लगते ही चाइनीज मांजा बेचने वालों में हड़कम्प मच गया। जिन्होंने चाइनीज मांजे को अण्डर ग्राउंड कर दिया। पुलिस ने स्पष्ट चेताया हैं कि किसी भी कीमत पर क्षेत्र में चाइनीज मांजे की बिक्री नहीं होनी दी जाएगी। यदि शिकायत मिलती है और बरामदगी होती हैं तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। बताते चले कि शहर में चाइनीज मांजे की बिक्री को लेकर कई समाजिक संस्थाओं ने जिला अधिकारी सहित एसएसपी से शिकायत की थी। चाइनीज मांजे से कई व्यक्ति घायल हो चुके हैं जबकि कई पंक्षियों की जान भी जा चुकी है। प्रशासन ने जनहित की इस मांग को गम्भीरता से लेते हुए सभी पुलिस थानों व चौकियों को निर्देशित किया गया था कि क्षेत्र में एक अभियान चलाते हुए चाइनीज मांजे की बिक्री पर प्रतिबंध लगाये। शहर में चाइनीज मांजे बिक्री करता हुआ मिलता हैं तो उसको जब्त किया जाए। इसी निर्देशों के बाद पुलिस ने चाइनीज मांजे के खिलाफ अभियान छेड दिया है। गत दिनों ज्वालापुर कोतवाल पुलिस ने भी यह अभियान चलाया था। इसी कड़ी में नगर कोतवाली पुलिस ने शहर में चाइनील मांजे की बिक्रर के खिलाफ अभियान चलाया गया। पुलिस के अभियान की सूचना से चाइनीज मांजे की बिक्री करने वाले व्यापारियों में हड़कम्प मच गया और उन्होंने चाइनीज मांजे को अण्डर ग्रांउड कर दिया। कोतवाली पुलिस ने अपने अभियान के दौरान तीन पतंग व्यापारियों के यहां से चाइनीज मांजा बरामद किया है। जिनमें जगदीश कुमार पुत्र अर्जुन दास निवासी रेलवे फाटक नई बस्ती खड़खड़ी हरिद्वार की दुकान से 3 रोल चाइनीज मांजा, महेश कुमार पुत्र लखामल निवासी वाल्मिकी बस्ती नई बस्ती भीमगोडा हरिद्वार की दुकान से 9 रोल चाइनीज मांजा और मनीष जैन पुत्र सुभाष चन्द निवासी जयराम आश्रम खड़खड़ी हरिद्वार से 4 रोल चाइनीज मांजा बरामद हुआ है। नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि जिन व्यापारियों से चाइनीज मांजा बरामद हुआ है। उनके खिलाफ 188 ईपीसी के तहत व्यापारियों को चलानी रिपोर्ट भेजी जाएगी। उन्होंने व्यापारियों से अनुरोध् किया हैं कि जनहित में जानलेवा चाइनीज मांजे की बिक्री न करेें। और पुलिस प्रशासन को चाइनीज मांजा प्रतिबंध पर सहयोग करें। यदि छापे के दौरान किसी के पास चाइनीज मांजा पाया जाता हैं तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस का चाइनीज मांजा के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
