जनपद में अलग-अलग मण्डलाें में हुए कार्यक्रम
लीना बनौधा
हरिद्वार। महिला मोर्चा ने प्रदेश अध्यक्ष एवं यमकेश्वर विधायक श्रीमती रितु खंडूरी का जन्मदिन अनेकों सामाजिक कार्यों को समर्पित करके मनाया। महिला मोर्चा ने हरिद्वार विधानसभा में जरूरतमंदों को जैकेट, बच्चों को फल, मिठाई एवं स्टेशनरी का सामान वितरित करने के अलग-अलग कार्यक्रम प्रत्येक मंडल में आयोजित किए। रानीपुर विधानसभा के सुभाष नगर में मेडिकल कैंप आयोजित कर जरूरतमंद लोगों की जांच एवं उनको दवाइयां उपलब्ध् कराई गई। कैम्प का उद्घाटन जिला अध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, डाॅण् विशाल, मण्डल अध्यक्ष अमरीश, अनुसूचित मोर्चा मण्डल अध्यक्ष कुलवंत चढ्ढा ने किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जयपाल चौहान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष रितु खंडूरी प्रदेश अध्यक्ष होने के साथ-साथ हम सब की बड़ी बहन भी है। समय-समय पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त कर हम संगठन के कार्यों को सुचारु रुप से संचालित करते हैं। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि आज पूरा महिला मोर्चा अपनी प्रदेश अध्यक्षा के जन्मदिन को सामाजिक कार्यों को समर्पित करके अत्यंत हर्षित हो रहा है। कार्यक्रम में मनोवैज्ञानिक डाॅ कमन, डाॅ अश्वनी ने सैकड़ों लोगों की निःशुल्क जांच की। कार्यक्रम में रीता चमोली, पार्षद सुमन शर्मा, रेणु शर्मा, रीमा गुप्ता, रजनी वर्मा, मनु रावत, संतोष सैनी, रजनी पंवार, सरिता नेगी, अंशु मलिक, सचिन सैनी, राजीव शर्मा, कविता शर्मा, रूबी बेगम, विमला ढोडियाल, अक्षय राणा, पवन शर्मा, रेखा शर्मा, मनजीत, रीता शर्मा बाबूराम आदि उपस्थित रहे।
