महिला की अश्लील फोटो लगाकर फेसबुक पर बनाई थी फैंक आईडी
पीआरओ की तहरीर पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज, जांच शुरू
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। नगर विधायक के नाम पर फेसबुक पर महिला की अश्लील फोटो लगाकर फैंक आईडी बनाने वाले अज्ञात के खिलाफ विधायक पीआरओ ने कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भाजपा विधायक के नाम पर फैंक आईडी को लेकर समर्थकों समेत कार्यकर्त्ताओं में हैं नाराजगी।
कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि नगर विधायक मदन कौशिक के पीआरओ सुमित भार्गव ने कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर में कहा गया है कि किसी शरारती तत्व ने फेसबुक पर नगर विधायक के नाम पर महिला की अश्लील फोटो लगाकर फैंक आईडी बनाकर विधायक जी की समाजिक प्रतिष्ठा और छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है। जिससे उनके शुभचिंतकों व भाजपा कार्यकर्त्ताओं में भारी रोष है। तहरीर में नगर विधायक के नाम पर फैंक आईडी बनाकर उनकी छवि व प्रतिष्ठा धूमिल करने का प्रयास करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
