
ज्वालापुर स्थित 21 बीघा शत्रु सम्पति को 10 से अधिक लोगों को बेचने का आरोप
शिकायत पर विजिलेंस ने जांच के बाद मामला सही पाये जाने पर किया मुकदमा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में ईदगाह के समीप स्थित शत्रु संपत्ति को खुर्द-बुर्द करने के मामले में विजिलेंस ने तत्कालीन एसडीएम, तहसीलदार और लेखपालों समेत 28 लोगों पर विभिन्न धाराओ में मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें रजिस्ट्री अफसर समेत 10 लोक सेवक भी हैं जिनके तत्कालीन एसडीएम हरबीर सिंह, तत्कालीन कानूनगो श्रवण कुमार, चार तत्कालीन लेखपाल अनिल कुमार काम्बोज, नीरज तोमर, बिजेन्द्र गिरी व बिजेन्द्र कश्यप, तत्कालीन शासकीय अधिवक्ता सुखपाल सिंह, हरिद्वार के तीन तत्कालीन उपनिबंधक एसबी शर्मा, हरिकृष्ण शुक्ला, मायाराम जोशी आरोपी बनाए गए हैं। विजिलेंस द्वारा की गई इतनी बड़ी कार्यवाही से अधिकारियों और भूमाफियों में हड़कंप मचा हुआ है। एसपी विजिलेंस धीरेंद्र गुंज्याल ने मुकदमे की पुष्टि की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में ईदगाह के समीप स्थित 21 बीघा शत्रु संपत्ति से जुड़ा हुआ है, इस संपत्ति को सरकार में निहित किया जाना था। आरोप हैं कि तत्कालीन पीसीएस अधिकारी भूमाफिया और वकील ने सांठगांठ करके शत्रु संपत्ति को बेंच दिया, जमीन की 10 से अधिक रजिस्ट्री करवाई गई। जिसकी शिकायत विजिलेंस से की गई थी, जांच में मामला सही पाए जाने पर विजिलेंस देहरादून ने दो पीसीएस अधिकारी, हरवीर सिंह, अनिल कुमार कंबोज, सुखपाल सिंह, नीरज तोमर विजेंद्र गिरी, विजेंद्र कश्यप, श्रवण कुमार, एस बी शर्मा, हरिकृष्ण शुक्ला, मायाराम वर्मा, एडवोकेट पहल सिंह वर्मा, एडवोकेट सज्जाद, एडवोकेट मोहनलाल शर्मा, एडवोकेट यशपाल सिंह चौहान, एडवोकेट राजकुमार उपाध्याय, रियाज, शरीफ, शौकत वहीदा, सलीम, जुलेखा, कारी मुस्तफा, कोमल, विनोद मलिक रेशमा, प्यारेलाल, सफदर अली और संजीदा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दो पीसीएस अधिकारी, लेखपाल, कई वकील के नाम मुकदमा दर्ज होने से हड़कंप मचा हुआ है।