आरोपियों से तीन बुलट मोटर साईकिल बरामद
ज्वालापुर व हरिद्वार से चोरी करना किया स्वीकार
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। ज्वालापुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भेल से सेक्टर-2 बेरियर की ओर से आ रहे अलग-अगल बुलट मोटरसाईल सवार दो बुलट मोटर साईकिल चोरों को चैंकिग के दौरान दबोचा है। जिनकी निशानदेही से दो अन्य युवकों को एक बुलट मोटर साईकिल के साथ भगत सिंह चौक से गिरफ्रतार किया है। जिन्होंने पूछताछ के दौरान तीनों बुलट मोटर साईकिल अलग-अलग स्थानों से चोरी करना स्वीकार किया हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने जानकारी दी कि मायापुर क्षेत्र से चोरी एक बुलट मोटर साईकिल स्योहरा में सीज होने तथा एक साथी मारपीट मामले में बिजनौर में बंद है। घटना का खुलासा करते हुए नगर पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने ज्वालापुर थाने में पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को बीती रात मुखबिर से सूचना मिली कि अलग-अलग बुलट मोटर साईकिल सवार दो चोर सेक्टर-2 बेरियर की ओर आ रहे है। सूचना पर पुलिस ने सेक्टर-2 बेरियर के पास चैंकिग अभियान शुरू कर दिया। बताया जा रहा हैं कि जब चैंकिग टीम ने दोनों बुलट मोटर साईकिल सवारों को रूकने का सकेंत दिया तो दोनों युवकों ने अपनी बुलट मोटर साईकिल वापस मोड कर फरार होने का प्रयास किया। लेकिन पहले से ही मुस्तैद पुलिस टीम ने दोनों बुलट मोटर साईकिल सवारों को घेर कर दबोच लिया। जिन्होंने पूछताछ के दौरान बताया कि दोनों बुलट मोटर साईकिल चोरी की हैं और इनको बेचने के लिए भगत सिंह चौक पर इंतजार कर रहे अपने दो साथियों को देने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि जिनकी निशानदेही से पुलिस ने भगत सिंह चौक से दो अन्य को भी दबोच लिया, जिनके पास से पुलिस ने एक बुलट मोटर साईकिल भी बरामद की है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम अनुज पुत्र सतीश मलिक निवासी ग्राम लाख शामली यूपी, सन्नी पुत्र वेदव्रत निवासी ग्राम लाख शामली यूपी, विकास पुत्र लेखराज निवासी ग्राम हसल अलीपुर नगीना बिजनौर यूपी और अतुल पुत्र विरेन्द्र निवासी ग्राम सलामाबाद बिजनौर यूपी बताते हुए खुलासा किया कि बुलट मोटर साईकिल ज्वालापुर और हरिद्वार से चोरी की गयी है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उनको एक साथी शुभम जोकि मारपीट मामले में बिजनौर में बंद है। जिसने एक बुलट मोटर साईकिल मायापुर चौकी हरिद्वार से चोरी की थी जोकि स्योहरा में सीज है। आरोपियों ने बुलट मोटर साईकिल की असली नम्बर प्लेट निकाल कर उनमें फर्जी नम्बर प्लेंट लगाई हुई थी। पुलिस ने बुलट मोटर साईकिल चोर गिरोह के चारों सदस्यों के खिलाफ सम्बंध्ति धराओं में गिरफ्रतार कर उनसे तीन बुलट मोटर साईकिल बरामद की है।
