अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला अस्पताल में दिखी योग की झलक
चिकित्सकों व कर्मियों ने योग करते हुए लोगों को किया योग के लिए प्रेरित
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला चिकित्सालय प्रांगण में डॉ सीपी त्रिपाठी प्रमुख अधीक्षक की अध्यक्षता में योग दिवस पर योग किया गया। योग प्रशिक्षक साधना चौहान ने सुबह 07 बजे से 08बजे तक योग के साथ-साथ योग करने के सही और आसान तरीके बताते हुए रोज योग करने की सलाह दी।
इस मौके पर प्रमुख अधीक्षक डॉ सीपी त्रिपाठी, अपर निदेशक ग्रेड डॉ संदीप टंडन ने संयुक्त रूप से कहा कि योग आप को निरोग बनाते हुए जीवन को सार्थकता की ओर ले जाने का माध्यम है। मनुष्य को फिट रहने के लिए सुबह-समय से टहलने के साथ-साथ खेल को अपने जीवन में उतारना चाहिए। जिससे मनुष्य अपने आप का स्वस्थ्य रख सकता हैं। उन्होंने कहा कि विश्व के सभी देशों ने योग को अपनाया है सिर्फ 21 जून को ही योगा तक सीमित न रहे स्वस्थ्य रहना है तो रोग योग को अपनाएं और रोग को भगाये।
चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेडा, लेब टेक्नीशियन एसोसिएशन के प्रदेश सचिव महावीर चौहान, चिकित्सा स्वास्थ्य के जिला सचिव प्रदीप मौर्य, सहायक अधीक्षका उषा ,मनोरमा राय ने संयुक्त रूप से कहा कि योग दिवस पर जिस जोश और जज्बे के साथ हम योग कर रहे हैं, इसे हमें प्रतिदिन अपने जीवन में आत्मसात करना होगा।
योग प्रशिक्षण लेने वालों में डॉ सीपी त्रिपाठी, डॉ संदीप टंडन, डॉ रामप्रकाश, डॉ रविन्द्र चौहान, डॉ विकासदीप, डॉ हितेन जंगपांगी, डॉ श्रष्टि, डॉ ऋषभ, पीसी रतूड़ी, महावीर सिंह चौहान, नवीन बिनजोला, दिनेश लखेडा, प्रदीप मौर्य, आदेश, आशा शुक्ला, हिमांशु जोशी, रुचिका, मनोरमा राय, ऐंजिलिना, मुकेश, अनिता जैन, मीरा नेगी, राहुल यादव, अजित रतूड़ी, दीपाली, सुभाष गौतम, राजेन्द्र, राकेश, पदम, मुकेश लखेडा, आदित्य, सार्थक, पूजा आदि शामिल रहे।
