रक्तदान शिविर में 32 यूनिट रक्तदान हुआ
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। ब्लड बैंक हरिद्वार में संकल्प वैलफेयर सोसाइटी द्वारा रक्त दान शिवर लगाया गया । रक्त दान शिवर में 40 लोगों की भागीदारी रही, जिसमें से 32 यूनिट ब्लड दान किया गया।
इस अवसर पर रविश भटीजा ने कहा धार्मिक मान्यताओं की बात करें तो रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं हैं रक्तदाता का रक्त किसी जरूरतमन्द व बीमार व्यक्ति के जीवन को बचाता है। रक्त का मोल केवल वही व्यक्ति समझ सकता है। जिसका जीवन रक्त के लिए जीवन व मौत के लिए झूल रहा होता है। इसलिए हमे समाज के लिए आपनी ज़िम्मेदारी को समझना चाहिए।
इस अवसर पर डाक्टर रविंद्र चौहान ने कहा रक्त दान करने से किसी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं आती रक्त दान करने से हाई बी पी , हृदयाघात , ब्रेनहेमरेज होने का खतरा कम रहता है ,कैंसर जैसे घातक रोगों के होने का खतरा कम रहता है, नए ब्लड सेल्स बनते हैं , लीवर स्वस्थ रहता है ,रक्त में कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है ।
रक्त दान करने वालो में वंदना शर्मा,अंकित माहेश्वरी ,आशीष राघव , रविंद्र नेगी , हिरदेश गौड़ , विश्रांत शर्मा , सुमित ठाकुर , आशीष अरोड़ा, रिपुल चड्डा , हितेश भटीजा, हर्षित उप्रेति, अमित शर्मा,गर्वित आहूजा, महेंद्र शर्मा, नमन अग्रवाल, विकास गेरा, प्रवीन शर्मा, जावेद, कमलेश डबराल, नितिन जैन, आयुष चनाना, आदि ने रक्तदान किया ।इस अवसर पर डाक्टर डॉक्टर रविंद्र चौहान ,रविश भटीजा , उमेश सैनी, रैना नैयर, मनोज चमोली, ,दिनेश लखेड़ा, सतीश चंद, हरीश सेमवाल, सुरेश बेलवाल, राहुल चौहान, आदित्य खन्ना, सिमरन आदि शामिल रहें।
