
डाॅ श्रीराम ने अन्य चिकित्सकों के सामने पेश की एक मिशाल
मृतका का 38 हजार की बिल माफ कर दिखाई दरियादिली
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने आज अन्नय हाॅस्पिटल के चिकित्सक श्रीराम को उनकी गरीबो के प्रति साहनुभूति रखने तथा उनकी दरियादिली को लेकर सम्मानित किया गया। जिन्होंने निजी चिकित्सकों के सामने एक नई मिशाल पेश की है। जोकि इस दौर में बहुत ही कम देखने को मिलती है। चिकित्सक श्रीराम ने गरीब महिला मरीज की मौत हो जाने पर भाजपा की नेत्री के अनुरोध् पर उसका 38 हजार का बिल माफ कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 03 जून को एक गरीब महिला फूलवती पत्नी आशा राम उम्र करीब 72 निवासी अम्बेेडकर नगर गली नम्बर 1 ज्वालापुर को उपचार के लिए आर्यनगर ज्वालापुर स्थित अन्नय हाॅस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। जहां पर महिला की मौत 13 जून को हो गयी। बताया जा रहा हैं कि मृतका का परिवार बेहद गरीब होने के कारण उसके पास हाॅस्पिटल का 38 हजार का बिल चुकाने के लिए नहीं था। मृतका के परिवार का सम्पर्क भाजपा महिला मोर्चा की कोषाध्यक्ष रिंकी सिंह से हुआ। जिन्होंने मृतका के परिवार की मदद करने का भरोसा दिलाया। भाजपा नेत्री रिंकी सिंह अन्नय हाॅस्पिटल के मालिक एवं चिकित्सक श्रीराम से मिली और मृतका के परिवार की माली हालत से अवगत कराते हुए हाॅस्पिटल के बिल मांफ करने का अनुरोध् किया। जिसपर चिकित्सक श्रीराम ने दरिया दिली दिखाते हुए भाजपा नेत्री के अनुरोध को स्वीकार कर मृतका के हाॅस्पिटल के 38 हजार कर बिज माफ कर दिया। जिसपर मृतका के परिवार ने जहां चिकित्सक श्रीराम का ध्न्यवाद किया वहीं भाजपा नेत्री रिंकी सिंह का भी आभार प्रकट किया। डाॅ श्रीराम ने गरीब परिवार की मदद कर उसके 38 हजार की बिल मापफ कर दूसरे चिकित्सकों के लिए एक उदाहरण पेश किया है। जिसपर आज भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने चिकित्सक श्रीराम का आभार प्रकट करते हुए उनको सम्मानित भी किया है। चिकित्सक श्रीराम को सम्मानित करने वालों में भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा पूनम मुखीजा, महामंत्री हेमलता जोशी, कोषाध्यक्ष रिंकी सिंह, मीडिया प्रभारी श्वेता भाटिया आदि मौजूद थी।