
बैठक में बाहरी लोगों के प्रवेश का विरोध करने वाला खुद रहा मौजूद
निगम के प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश देता नजर आया
मीडिया का ध्यान जाते ही नेता जी बैठक से खिसंके
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। नगर निगम की बैठक में बाहरी लोग व पार्षद पतियों के प्रवेश को लेकर भाजपा जिला महामंत्री ने अपना विरोध दर्ज कराते हुए गत दिनों एक ज्ञापन प्रशासन को सौंपा गया था। जिसमें निगम की बैठकों में बाहरी लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने व इस सम्बंध् में ऐतिहात कदम उठाने की मांग की गयी थी। वहीं लोग आज निगम की पहली बैठक में खुले आम घुसकर निगम के प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित करते देखे गये। लेकिन जैसे ही मीडिया का ध्यान उस ओर गया तो नेता वहां से खिसक गये। बताते चले कि 28 दिसम्बर 18 को शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर मेयर ने पार्षदों की एक बैठक बुलायी थी। जिसमें किसी बात को लेकर पार्षदों के बीच हंगामा हो गया था, हंगामा इस कदर बढा कि कुर्सीयां तक चलने की नौबत आ गयी थी। मगर लोगों के हस्तक्षेप से मामले को सम्भाल लिया गया था। जिसपर भाजपा नेताओं ने निगम की बैठक में पार्षद पतियों के प्रवेश कर बैठक का माहौल खराब करने का आरोप तक लगाया था। भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी ने भी इस सम्बंध में एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को देते हुए निगम की बैठकों में पार्षद पतियों सहित बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की गयी थी। लेकिन आज नगर निगम की पहली बैठक जिसमें कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न होना था। इस महत्वपूर्ण बैठक में कल तक बाहरी लोगों के प्रवेश का विरोध करने वाले भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी खुद मौजूद थे। जोकि नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश देते हुए देखे गये, जब मीडिया का ध्यान इस ओर गया तो नेता जी वहां से खिसंक गये।
