मुकेश वर्मा
हरिद्वार। विद्युत विभाग के जेई ने भाजपा नेत्री सहित उसके बेटे के खिलाफ नगर कोतवाली में विद्युत चोरी का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने विद्युत विभाग के जेई की तहरीर पर भाजपा नेत्री व उसके बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसाार सुरेश कुमार अवर अभियन्ता विद्युत उपसंस्थान भूपतवाला हरिद्वार ने कोतवाली नगर में तहरीर देते हुए शिकायत दर्ज करायी हैं कि आशीष झा पुत्र स्व0 सुनील झा और उसकी मां श्रीमती पूनम झा निवासी जसविन्दर इन्क्लेव भूपतवाला हरिद्वार द्वारा विद्युत चोरी की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
