पीडिता ने लगाया भाजपा नेता पर संगीन आरोप
बहादराबाद में आरोपी नेता पर मुकदमा, आरोपी फरार
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। भाजपा नेता पर दो सगी बहनों के साथ दुष्कर्म करने तथा अश्लील वीडियों बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर बदनाम करने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीडिता ने बहादराबाद थाने में तहरीर देकर भाजपा नेता पर दूसरे नेताओं को खुश करने का दबाव बनाये जाने तथा इंकार करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी संगीन आरोप मढा है। पुलिस ने पीडिता की तहरीर पर आरोपी नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
बहादराबाद एसओ संजीव थपलियाल ने बताया कि बहरादराबाद थाना क्षेत्र निवासी एक विवाहिता ने तहरीर देते हुए शिकायत की हैं कि भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री बताने वाले शांतरशाह बहादराबाद निवासी अजय प्रताप सैनी पुत्र तेजपाल सिंह से मार्च 2018 में नौकरी दिलाने के सम्बंध् में उसकी मुलाकात हुई थी। जिसने दावा किया था कि उसकी प्रदेश की सरकार के मंत्रियों से अच्छी जान पहचान है। और विश्वास दिलाया था कि उसको नौकरी जरूर दिला देगा। भाजपा नेता ने विवाहिता से उसके कागजात देखने के लिए घर आने की बात कही थी।
आरोप हैं कि भाजपा नेता मार्च 18 में कागजात देखने के लिए घर पहुंचा, उस वक्त वह घर में अकेली थी। इसी दौरान नशे में घुत भाजपा नेता ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियों भी बना ली। जब उसका विरोध् किया तो भाजपा नेता ने सोशल मीडियां में वीडियों वायरल करने और पति कोे भी वीडियों भेज कर बदनाम करने की धमकी दी। जिसकारण अपनी इज्जत के खातिर वह चुप रही। आरोप हैं कि जिसका फायदा उठाकर भाजपा नेता उसके जिश्म से खेलता रहा और इसी बीच उसने भाजपा नेता के बच्चे को जन्म दिया। उसकी वीडियों को सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर उसके घर आता जाता रहा। इसी बीच उसकी छोटी नाबालिग बहन जोकि उन दिनों उसके घर आयी हुई थी।
आरोप हैं कि परिजनों की गैर मौजूदगी का फायदा उठाकर भाजपा नेता ने अक्टूबर 18 को घर पहुंचा और छोटी बहन को नशीला पदार्थ खिलाकर उससे दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियों बना ली। उसकी बहन की वीडियों को भी सोशल मीडियां में वायरल करने की धमकी देने लगा। विरोध करने पर भाजपा नेता उसको धमकाने लगा कि उसको भाजपा युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनना हैं इसलिए वह उसको जिसके पास भी भेजेगा उसको खुश करना होगा। तभी तेरी बहन की वीडियों को डिलीट करेगा।
घटना के बाद विवाहिता ने छोटी बहन को घर भेज दिया। जब उसकी बहन फरवरी 21 में उससे मिलने आयी, जिसकी जानकारी भाजपा नेता को लगते ही वह 23 फरवरी 21 की रात को घर पहुंच गया। उस वक्त भी उसकी बहन घर में अकेली थी। आरोप हैं कि इसी बात का फायदा उठाकर छोटी बहन को डरा धमका का उसके साथ दुष्कर्म किया।
आरोप हैं कि उसके बाद से भाजपा नेता दोनों बहनों से गलत काम करने के लिए दबाव डाल रहा हैं, इंकार करने पर दोनों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने पीडिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसकी जानकारी लगते ही भाजपा नेता फरार हो गया हैं पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गयी है।
भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी ने बताया कि जिस नेता के खिलाफ बहादराबाद थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज है। फिलहाल वह भाजपा ओबीसी मोर्चा का जिला महामंत्री पद पर है। अगर कोई गलत काम करता हैं तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए, हम कानून का सम्मान करते है।
