
दावाः विधानसभा चुनाव-2022 में उत्तराखण्ड में काग्रेंस की सरकार बनेगी
आरोप: शराब, भू और अवैध् खनन माफिया ही सरकार को चला रहे
काग्रेेंस प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त व पारदर्शी सरकार देगी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रदेश में भाजपा ने सत्ता में आने से पूर्व उत्तराखण्ड की जनता से जो वायदे किये थे, उसपर वह खरी नहीं उतरी है। भाजपा ने प्रदेश की जानता को छलने का काम किया। वर्ष 2017 के चुनाव अभियान के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खुद प्रदेश के किसानों व युवाओं से वादा किया था। प्रदेश के भीतर डबल इंजन की सरकार बनते हुए उनके ऋण माफ करते हुए उनकी आय को दुगना और युवाओं को रोजगार देने का काम किया जाएगा। लेकिन उत्तराखण्ड में डबल इंजन की भाजपा सरकार बनते हुए भाजपा जनता व किसानों से किये गये वायदे भूल गयी।
नेता प्रतिपक्ष नेता प्रीतम सिंह रविवार को प्रेस क्लब हरिद्वार में पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के भीतर 19 किसानों ने आत्महत्या की, लेकिन सरकार ने कोई गम्भीरता नहीं दिखाई। किसानों के प्रति भाजपा सरकार सवेंदनहीन बनी रही। युवाओं को भी रोजगार नहीं दिया। काग्रेंस ने किसानों व युवाओं की आवाज को सदन में उठाने का काम किया। केन्द्र की भाजपा सरकार ने किसानों पर तीन काला कानून लादने का काम किया। जिसको लेकर किसान एक साल से आंदोलनरत है। इस आंदोलन में करीब 800 किसानों ने शाहदत दी, केन्द्र सवेंदनहीन बनी रही। केन्द्र की भाजपा सरकार तीन कृषि कानूनों को वापस न लेने पर अडी रही और कहा कि किसी भी कीमत पर तीन कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अब पांच राज्यों में चुनाव को देखते हुए हार की डर की वजह से अब केन्द्र ने तीन कृषि कानूनों को वापस लिया है। देश में भाजपा के शासनकाल में मंहगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ कर रख दी है। काग्रेंस के कार्यकाल में घरेलु गैस सिलेण्डर 400 रूपये था, लेकिन भाजपा के कार्यकाल में वही सिलेण्डर एक हजार से उपर पहुंच गया है। सब्जी से लेकर रोजमर्रा की जिंदगी से जुडी चीजों के दाम आसमान पर है। वहीं देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गयी है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कुंभ-2021 में जिस तरिके से कोरोना टेस्टिंग में भ्रष्टाचार हुआ, यह किसी से छिपा नहीं है।
प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह फैल हो चुकी है। उत्तराखण्ड की भाजपा सरकार ने प्रदेश में मोबाइल वन के जरिये घर-घर तक शराब पहुंचने का काम किया तो वहीं शराब, भू और अवैध् खनन माफियों को बोल बाला है। आरोप लगाया कि शराब, भू और अवैध् खनन माफिया ही सरकार को चला रहे है। केन्द्र ने उत्तराखण्ड में विकास के बदले तीन-तीन मुख्यमंत्रियों को जनता पर थोपने का काम किया है। उत्तराखण्ड की स्थिति बहुत बदहाल है। उन्होंने दावा किया हैं कि आगामाी विधानसभा चुनाव—2022 में उत्तराखण्ड में काग्रेंस की सरकार बनने जा रही है। उत्तराखण्ड में सरकार बनते ही काग्रेंस भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी सरकार देने तथा लोकायुक्त को लाने का काम करेगी। प्रेसवार्ता के दौरान डाॅ. संजय पालीवाल, डाॅ. अलोक शर्मा, संजय अग्रवाल, राजीव चौधरी, धर्मपाल सिंह, अशोक शर्मा, अंजू द्विवेदी आदि मौजूद रहे।