पुलिस ने की आरोपियों से चोरी की 10 बाइके बरामद
बाइकों को काटकर कबाड़ में बेचने की बात कबूली
घर चलाने के लिए चोरी की वारदात का अंजाम देना स्वीकारा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। बाइक चोरी का खुलासा करते हुए कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने कबाड़ी समेत तीन आरोपियों को गिरफतार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही से पुलिस ने चोरी की 10 बाइके बरामद की है। जिनमें दो बाइके ज्वालापुर क्षेत्र और एक बाइक बहादराबाद थाना क्षेत्र से चोरी की गयी है। जबकि अन्य चोरियों की बाइकों के सम्बंध में जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपियों ने घर चलाने के लिए बाइके चोरी करना और उनको काट कर कबाड़ में बेचने की जानकारी दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्ंबधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। इस बात की जानकारी सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल ने रविवार को कोतवाली ज्वालापुर परिसर में पत्रकारो से साझा की है।
उन्होंने बताया कि बीती शाम को पुलिस दुर्गेश्वर महादेव मंदिर के पास चैकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवार तीन युवकों को रोकने का इशारा किया गया। जिसपर बाइक सवार मुड कर वापस भागने की कौशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए उनको दबोच लिया। जब बाइक सवारों से भागने के सम्बंध में जानकारी ली, तो उन्होंने बाइक चोरी की होना बताया गया। पुलिस तीनों आरोपियों को कोतवाली लेकर पहुंची।
उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम गौरव उर्फ निशू पुत्र राजीव कुमार निवासी ग्राम अलीपुर थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार, फरीद पुत्र मुन्ना निवासी धामपुर जिला बिजनौर हाल पता अहबाबनगर कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार और शहजादा पुत्र मोहम्मद यामीन निवासी ग्राम अतमलपुर बोंगला थाना बहादराबाद हरिद्वार बताया है। पूछताछ के दौरान पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर अलग-अलग जगह से चोरी की गई 9 ओर मोटरसाइकिल रेगुलेटर पुल के पास झाड़ियों से बरामद की। जिनमें दो बाइके कोतवाली ज्वालापुर और एक बाइक बहादराबाद थाना क्षेत्र से चोरी की जाना स्वीकार किया है।
सीओ ने बताया कि बाकि चोरी की बाइकों के सम्बंध में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपियों ने बाइक चोरी की वारदात को घर चलाने के लिए करने की बात कही है। जब मामला ठंडा हो जाता था, तब बाइकों को काटकर कबाड़ी फरीद के माध्यम से कबाड़ में बेचे देते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। प्रेसवार्ता के दौरान कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी, एसएसआई संतोष सेमवाल, उपनिरीक्षक सुंधाशु कौशिक, उपनिरीक्षक जयवीर रावत आदि मौजूद रहे।
