मां व बहन गम्भीर रूप से घायल, निजी हॉस्पिटल मे भर्ती
नहर पटरी में हुई बाइक और छोटा हाथी की भिड़त
चालक हुआ फरार, पुलिस ने कब्जे में लिया वाहन
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। रानीपुर झाल के पास नहर पटरी पर बाइक और छोटा हाथी की सीधी भिडत हो गयी। घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि उसकी मां व बहन गम्भीर रूप से घायल हो गयी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए निजी हॉस्पिटल पहुंचा। घटना के बाद चालक वाहन मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पोस्टमार्टम की कार्यवाही गुरूवार को अमल में लायी जाएगी।
बहादराबाद एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि बहादराबाद थाना क्षेत्र स्थित रानीपुर झाल के पास नहर पटरी पर बाइक सवार और छोटा हाथी की भिड़त हो गयी। घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि बाइक पर बैठी उसकी मां व बहन गम्भीर रूप से घायल हो गयी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए भूमानंद हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां से घायलों की हालत देखते हुए उनको जया मैक्सवेल हॉस्पिटल रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
मृतक की पहचान यासीर उर्फ आसू पुत्र स्व. राशिद उम्र 25 वर्ष निवासी कस्साबान ज्वालापुर और घायलों में उसकी मां श्रीमती खैरूनिशा और बहन नाविश के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाते हुए परिजनों को सूचित कर दिया है। मृतक के पोस्टमार्टम की कार्यवाही गुरूवार को अमल में लाई जाएगी। पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में ले लिया।
