मुकेश वर्मा
हरिद्वार। रानीपुर पुलिस ने गुरूवार की रात गश्त के दौरान को बाइक सवार को तमंचे के साथ गिरफ्रतार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन आरोपी ने क्षेत्र में रात को तमंचा लेकर धुमने की अपनी मंशा को जाहिर नहीं किया है। पुलिस ने आरोपी को मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
रानीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने बताया कि बीती रात पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान सुमन नगर गोकुल वाटिका को जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध् बाइक सवार नजर आया। जोकि पुलिस को देखकर उसने बाइक की रफ्रतार तेज कर भागने का प्रयास किया। पुलिस को उसपर शक होेने पर पीछा कर कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। संदिग्ध की तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से एक 12 बोर का तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस संदिग्ध को पकड कर सुमन नगर चौकी लेकर पहुंची। जहां पर पूछताछ के दौरान संदिग्ध ने अपना नाम विकास कुमार पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम ननेड़ा धामपुर नहटौर बिजनौर यूपी बताया है। लेकिन युवक ने रात को क्षेत्रा में तमंचा लेकर धुमने की अपनी मंशा जाहिर नहीं की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
