
उत्तराखंड में कांग्रेस कैंडल मार्च निकालकर विरोध जतायेगी
घटना की सीबीआई जांच हो तो सच्चाई सामने आएगी
कैंडल मार्च निकालने वाले लोगों पर मुकदमे दर्ज किये जा रहे
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कांग्रेस ने बालिका के दुष्कर्म व हत्या मामले को प्रदेश की भाजपा सरकार को धेरते हुए मौजूदा सरकार पर हल्ला बोला है। कांग्रेस ने घटना के फरार आरोपी की जल्द गिरफ्रतारी और दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुरानी कचहरी के बाहर धरना दिया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं है। अपराधियों में कानून का कोई भय नहीं है। अपराधी कानून को धत्ता बताकर नित नए अपराध कर रहे हैं। प्रीतम सिंह ने आरोप लगाया कि अपराधियों को सत्ता का संरक्षण मिल रहा है। सत्तारूढ़ पार्टी उन्हें वकील तक उपलब्ध करा रही है। चाहे देहरादून के विधायक महेश नेगी कांड हो या अन्य घटनाएं, सभी अपराधी खुले घूम रहे हैं। सुबे के मुख्यमंत्री इस पर मौन साधे हुए हैं। जब कांग्रेस ने विधानसभा में मामला उठाया तो अपराधी पर एक लाख का इनाम घोषित करके इतिश्री कर ली गयी। प्रदेश में भ्रष्टाचार व अपराध चरम पर है। धर्मनगरी हरिद्वार में नशे का कारोबार फल-फूल रहा है। उन्होंने कहा कि नाबलिग के साथ हुए दुष्कर्म व हत्या के केस की सीबीआई जांच हो तो पता चल जाएगा। जिस मकान को बैंक ने सील कर रखा था। वहां पर इतना बड़ा काण्ड कैसे हुआ। इसके पीछे किसका संरक्षण है, यह सब जांच में सामने आ जाएगा। उन्होंने कहा शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे उत्तराखंड में कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रकट करेंगे। जब तक केस की परते नहीं खुलती तथा अपराधी नहीं पकडे़ जाते कांग्रेस चुप नहीं बैठेंगी। पूर्व गृह मंत्री राम सिंह सैनी तथा प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय नेता भारी संख्या में भीड़ के साथ रोड़ शो पर निकलते हैं तो उन पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं होता। लेकिन दुष्कर्म व हत्या का शिकार हुई बालिका के साथ हुई घटना के विरोध में कैंडल मार्च निकाल रहे शहर के लोगों पर केस दर्ज करने का कार्य स्थानीय प्रशासन किसके इशारे पर कर रहा है। इसकी भी जांच होनी चाहिए। धरने को प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत, पूर्व विधायक रामयश सिंह, विनय सारस्वत, महिला अध्यक्ष विमला पांडे, डा.संतोष चैहान, आर्येन्द्र शर्मा, अमरीश कुमार, सतपाल ब्रह्मचारी, मेयर अनीता शर्मा, विधायक ममता राकेश, धर्मपाल सिंह ग्रा.अध्यक्ष, पूर्व विधायक राजकुमार, हाजी नईम कुरैशी, सनव्वनवर अली, मोहित उनियाल, रोशन लाल, हरेंद्र शर्मा, प्रताप सिंह, मकबूल कुरेशी, अशोक शर्मा, फुरकान अली, परवेज आलम, नरेंद्र गुर्जर, तेलुराम प्रधान, सत्येंद्र प्रधान, कीरत सिंह प्रधान, रश्मि चौधरी, जटाशंकर श्रीवास्तव, पूनम भगत, विकास चौधरी, अमरदीप रोशन, रवि बहादुर, अनिल भास्कर, रवीश भटीजा, यशवंत सैनी, शुभम अग्रवाल, रवि कश्यप, शैलेंद्र सिंह, गुलबीर सिंह, कैलाश प्रधान, विनोद कुमार, जयेंद्र रमोला, हिमांशु बिल्जिवाण, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे। धरने के पश्चात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पीडित परिवार से मिलकर घटना की जानकारी लेते हुए उनको सत्वना दी। और दुख की इस घडी में कांग्रेस का उनके साथ खडे होने का भरोसा दिलाया।