
लीना बनौधा
हरिद्वार। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं चुनाव संचालन समिति आउटरीच समिति के प्रदेश सदस्य संजीव चौधरी ने प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव के निर्देशानुसार रानीपुर विधानसभा में भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हुई महिलाओं व युवाओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। भाजपा को छोड कर कांग्रेस में शामिल होने वाले पूर्व मण्डल मंत्री स्नेहलता चौहान बहादरबाद, मोर्चा नेत्री निर्मला चिल्वाल, जिला नेत्री महिला मोर्चा प्रभा चौहान, महिला नेत्री संतोष बिष्ट, महिला नेत्री पूनम देवी, पूर्व युवा भाजपा नेता संतोष यादव व पूर्व भाजपा नेता नितिन त्यागी व उनके समर्थक थे। जिन्होंने प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को विजयी दिलाने का संकल्प लिया।
इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजीव चौधरी ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में कांग्रेस की लहर चल रही है और भाजपा आज डूबता जहाज है सभी अच्छे नेता भाजपा छोड़ कर आज कांग्रेस ज्वाइन कर रहे है, आज प्रदेश की जनता कांग्रेस की ओर आशा भरी नजर से देश रही है। भाजपा का पाप आज चरम पर आ गया है और कांग्रेस की सरकार बनते ही सभी भ्रष्टाचार करने वाले नेता जेल में होगे। ज्वाइन करते हुए पूर्व मण्डल मंत्री भाजपा स्नेहलता चौहान व निर्मला चिल्वाल ने कहा कि भाजपा महिला विरोधी पार्टी है और आज कई भाजपा विधायकों पर ही रेप व छेड़छाड़ के आरोप लगे हुए है। जिस प्रदेश को महिलाओ ने त्याग और बलिदान पर लिया, आज भाजपा महिलाओ का अपमान कर रही है, अब आगे राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से किसान कांग्रेस प्रदेश महामंत्री अमन कुमार, किसान कांग्रेस गढ़वाल प्रवक्ता राजू कुमार, सतबीर चौधरी, आरएस पाल, एसएस चोबे, भगवान सिंह तोमर, वीर सिंह, आदित्य सोनी, विपिन राणा, अशोक शर्मा, राम, आशीष यादव, बालेश्वर यादव, अनिल सिंह व बीएन सिंह आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।