
राष्ट्रीय महासचिव ने वर्ष 2022 की जीत का नेताओं को पढाया पाठ
कांग्रेस में नेतृत्व की लड़ाई चरम पर, वह बारात व दूल्हे की दुविधा में धिरी
लीना बनौधा
हरिद्वार। जिला भाजपा कार्यालय हरिद्वार में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी यह दुष्यंत कुमार गौतम ने जनपद के भाजपा नेताओं की बैठक ली। जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष डाॅ. जयपाल सिंह चौहान तथा संचालन महामंत्री विकास तिवारी और आदेश सैनी द्वारा किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि बैठकों के आधार पर लिए गए निर्णय धरातल पर उतरने जरूरी है। हमारा उद्देश्य संगठित होकर दल के रूप में जनहित व समाज के लिए समर्पण भाव से कार्य करना है। आज प्रधानमंत्री मोदी भारत के नहीं अपितु विश्व के सर्वश्रेष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं हाल ही के दिनों में यह संपूर्ण विश्व ने देखा है। हमारा संदेश सामान्य कार्यकर्ता के कार्यों में दिखना चाहिए, हमारा संदेश समाज तक पहुंचे इसके लिए कठोर साधना की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि संपूर्ण भाव को लेकर ही वर्ष 2022 की विजय के लिए हम बड़े हैं। यह तो मन व विचार की लड़ाई है इसी के लिए करोड़ों कार्यकर्ताओं का परिवार देश व राज्य को एक समर्पित होकर कार्य कर रहे हैं। संगठन से मिले कार्यों पर पूर्ण ताकत लगाकर कार्य करें सभी काम करने वाले बने। भाजपा की ताकत बूथ पर बैठा कार्यकर्ता है जो चुनाव बदलने की ताकत रखता है। अन्य दल केवल चुनावी पक्षी बनकर चुनाव में छटपटाते हुए दिखेंगे और भ्रम की स्थिति समाज के बीच में पैदा करेंगे यह हमें सभी की जिम्मेदारी है कि हम सभी को उनके दुष्प्रभाव में समाज को बचाना है, सभी का समावेश की चिंता करते हुए वर्ष 2022 के लक्ष्य को फतह करना है।
कहा कि करोड़ों कार्यकर्ताओं के बलबूते आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है कार्यकर्ता के बलबूते पर वर्ष 2022 के विजय के लक्ष्य को हम अवश्य प्राप्त करेंगे और विपक्षियों को वर्ष 2017 से भी बड़ी पटकनी देंगे। हमें पूर्ण आशा है कि डबल इंजन की सरकार ने अंतिम पद पर पायदान पर खड़े व्यक्ति तक जो योजनाओं का लाभ दिया है उसका उसके जीवन स्तर में आर्थिक व सामाजिक सार्थक बदलाव देखने को मिला है। सबके मन में एक भाव है जिस प्रकार से मोदी सरकार ने कार्य किए हैं उसकी चर्चा भारत में ही नहीं अपितु विश्व में चर्चा हो रही है। भारत माला व आल वेदर जैसे कार्य ध्रातल पर उतारकर जो विकास की एक अलग धारा बही है उससे आम जन को सुलियत प्रदान हुई है।
उन्होंने कहा कि हमारे कार्यक्रमों में निरंतर संख्या बढ़ रही है यह स्पष्ट संदेश है कि वर्ष 2022 की विजय प्रदेश के लिए एक बड़ा संदेश लेकर आएगी। हमारे कार्यक्रमों की संख्या में जिस प्रकार मंच तक आते-आते घंटों लग जाते हैं विपक्षी उस से डरे हुए हैं। हमारी रणनीति सही दिशा में जा रही है हमारे राजनीतिक विपक्षी दलों के पास इस तरह का ना तो संगठन है, ना ही जनप्रतिनिधि ना ही कार्यकर्ता है। हमारी प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस में एकता ही नहीं है आपसी लड़ाई में मशगूल है।
अखबारों में दिख रहा है की कांग्रेस में नेतृत्व की लड़ाई चरम पर है वह बारात व दूल्हे की दुविधा में धिरी हुई है। हमारा जो महा संपर्क अभियान से इस अभियान में 250000 कार्यकर्ता लगने वाले हैं। जिससे कि यह वर्ष 2022 की विजय को मजबूती देगा। हमारी विजय का प्रमुख आधार बूथ पर कार्यरत कार्यकर्ता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो हमें कार्य दिए हैं और जो लक्ष्य दिया है हम उस पर चल रहे हैं और बड़ी ही मजबूती से उसे धरातल पर आगे बढ़ा रहे हैं हमारे अनुकूल वातावरण बना हुआ है और उसको धरातल पर वर्ष 2022 के चुनाव में दिखेगा। बैठक में जनपद के सभी मोर्चे के पदाधिकारी मौजूद रहे।