
कांग्रेसियों ने केन्द्र व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका
महिलाओं के शोषण व टेस्टिंग घोटले को लेकर कांग्रेसियों में उबाल
लीना बनौधा
हरिद्वार। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आहवान पर महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने बुध्वार को भाजपा केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन कर पुतला फूंका।
इस मौके पर प्रदेश महासचिव डाॅ. संजय पालीवाल ने कहा कि जब से भाजपा सरकार आई है उन्होंने एक ही नारा दिया था, बालिका बचाओ बालिका पढ़ाओ परंतु पूरे देश में आज भाजपा के तमाम पदाधिकारी व भाजपा के विधायक महिलाओं का शोषण करने में लगे हैं। भाजपा के लोगों से महिलाओं व मातृशक्ति को आज बचाने का समय है। उन्होंने कहा कि कुंभ मेले में आरटीपीसीआर टेस्ट एक बहुत बड़ा घोटाला उजागर हुआ है। इसके विरोध् में अनेक प्रदर्शन किए जा चुके हैं परंतु अब तक कोई गिरफ्रतारी नहीं हुई है। जबकि लिस्ट बहुत लंबी चौड़ी है कार्रवाई क्यों नहीं हो रही। सोचनीय विषय है।
महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि भाजपा की नीतियों से तंग आकर तमाम कल कारखाने बंद हो गए हैं। जिससे बेरोजगारी बढ़ गई है। इस सरकार ने वादा किया था कि हम दो करोड़ लोगों को प्रतिवर्ष रोजगार देंगे पूरा देश आज हाहाकार कर रहा है। हरिद्वार मेयर अनीता शर्मा, महिला जिलाध्यक्ष विमला पांडे और महिला अध्यक्ष नगर अंजू मिश्रा ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रतिदिन सरकार गैस पर पैसे बढ़ा रही है, महिलाओं को रसोई चलाना मुश्किल हो गया है। सरकार को तुरंत इस पर दाम घटाने चाहिए।
पूर्व विधायक रामयश सिंह व पूर्व राज्य मंत्री नईम कुरैशी ने संयुक्त रूप से कहा कि किसान लंबे समय से अपना हक की लड़ाई लड़ रहा है, लेकिन केंद्र सरकार उनका लगातार उत्पीड़न कर रही है उन पर जुलम कर रही है। जिससे किसान अपने घर पर लौट जाएं, अनेक किसान इस आंदोलन में शहीद हो गए हैं।
कार्यक्रम में मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, धर्मपाल ठेकेदार, चौ.बलजीत सिंह, हाजी रफी खान, शशी झा प्रदेश सचिव अमरदीप रोशन, अनिल भास्कर, यशवंत सैनी, रवि कश्यप, सुभाष कपिल, जितेंद्र सिंह, नवेज अंसारी, राजीव गौड़, सीपी सिंह, आकाश बिरला, विकास सिंह, विशाल राठौर, अरविंद चंचल, डा. दिनेश पुंडीर, सुनील सिंह, सतीश दावडे, नीतू बिष्ट, नीलम शर्मा, मिथिलेश गिल, राजेद्र भवर, रवीश भटीजा, इसरार अहमद, अनुज सिंह, महाबीर वशिष्ठ, राजीव भार्गव, अमन गर्ग, जफर अब्बासी, दिनेश गौतम आदि मौजूद रहे।