
कांग्रेसियों ने भाजपा विधायक का पुतला फूंक कर किया प्रदर्शन
दुष्कर्म के आरोपी भाजपा विधायक की गिरफ्रतारी की मांग
लीना बनौधा
हरिद्वार। महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने दुष्कर्म के आरोपी भाजपा विधायक सुरेश राठौर की गिरफ्रतारी की मांग को लेकर चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन कर पुतला फूंका।
इस मौके पर प्रदेश महासचिव डाॅ. संजय पालीवाल ने कहा कि उत्तराखंड में कई भाजपा विधायकों पर महिला उत्पीड़न के मामले दर्ज हो चुके हैं, लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार इन सभी मामलों को दबाने में लगी है। यह मामला महिला उत्पीड़न का ही नहीं बल्कि दुष्कर्म करके उल्टा पीड़ित महिला को ही जेल भिजवा दिया गया, इतनी बेशर्मी शायद ही पहले कभी देखी गई हो। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि इस षडयंत्रकारी व दुष्कर्मी विधायक की गिरफ्रतारी अत्यंत आवश्यक है नहीं तो यदि गिरफ्रतारी नहीं हुई तो खुलेआम महिलाओं पर जोर जुल्म होते रहेंगे और सत्तारूढ़ भाजपा पार्टी इन मामलों को दबाती रहेगी, जो अभी तक होता आया है।
प्रदेश सचिव प्रदीप चौधरी व महिला जिलाध्यक्ष बिमलापांडे ने संयुक्त रूप से कहा कि भाजपा महिलाओं को कितना सम्मान देती है, आए दिन इनके महिला उत्पीड़न के मामले आते रहते हैं, परंतु राजनीतिक दबाव के कारण सभी मामले दबा दिए जाते हैं। पीड़ित महिला को इंसाफ नहीं मिलता, आज कांग्रेस द्वारा भाजपा को चेताया गया कि यदि इस बार भी पीड़िता को न्याय नहीं मिला तो कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में सड़कों पर उतरेगी।
कार्यक्रम में पार्षद इसरार अहमद, चौधरी बलजीत सिंह, पार्षद साहबुद्दीन, जटाशंकर श्रीवास्तव, प्रदीप अग्रवाल, शैलेंद्र सिंह, शुभम अग्रवाल, गुलबीर सिंह, अरविंद चंचल, महेश राणा, राजवीर सिंह चौहान, विकास सिंह, रोशन लाल सदस्य जिला पंचायत, अमरदीप रोशन, मनोज जाटव,जगदीप असवाल, रणवीर शर्मा, कुशल पाल,राव फरमान, हरिशंकर प्रसाद, कुबेरनाथ वर्मा, सतेंद्र प्रधन, राजेश चौहान आदि मौजूद रहे।