मुकेश वर्मा
हरिद्वार। बहादराबाद पुलिस ने फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर समेत चार वांरटियों को दबोचा है। जिनको पुलिस ने न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उनको जेल भेज दिया।
बहादराबाद एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि माननीय न्यायालय द्वारा चार लोगों को वांरट जारी किया गया था, जिनको वांरट तामिल होने के बाद भी वह न्यायालय में पेश नही हो रहे थे। न्यायालय द्वारा फरार चारों के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी किये गये थे। जिसके आधार पर पुलिस ने चारों वारंटियों को गिरफतार कर लिया। जिनमें एक वांरटी क्षेत्र को हिस्ट्रीशीटर है।
पुलिस ने चारों वांरटियों शहजाद पुत्र यामीन निवासी ग्राम बौंगला थाना बहादराबाद हरिद्वार, सोनू पुत्र ध्यान सिंह निवासी ग्राम बहादराबाद हरिद्वार,बिट्टू पुत्र पाल सिंह निवासी ग्राम भौरी थाना बहादराबाद हरिद्वार और शाहरुख उर्फ नाकू पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी मस्जिद वाली गली बहादराबाद हरिद्वार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उनको जेल भेज दिया गया। गिरफतार किये गये वारंटियों में सोनू पुत्र ध्यान सिंह क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है।
