लूटी कार कुछ दिन पूर्व ही की थी एजेंट ने रिकवर
बदमाश गैराज में लगे सीसीटीवी कैमरे भी उखाड़ ले गये
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में रिकवरी कंपनी के गैराज से शनिवार रात तीन बदमाशों ने चौेकीदार से मारपीट कर वहां खडी बोलेरो कार लूट कर ले गए। बतााया जा रहा हैं कि बदमाश गैराज में लगे सीसीटीवी कैमरे भी उखाड़ कर अपने साथ ले गए। सूचना पर ज्वालापुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चौकीदार से घटना की जानकारी लेते हुए मौके का जायजा लिया। बताया जा रहा हैं कि बदमाशों द्वारा लूटी गई बोलेरो कार कुछ ही दिन पूर्व ही कम्पनी एजेंट द्वारा रिकवरी की गयी थी। ज्वालापुर पुलिस घटना की जांच में जुटी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र स्थित सराय में रिकवरी कंपनी के गैराज से शनिवार की रात को तैनात चौकीदार के साथ मारपीट कर तीन बदमाश गैराज से एक बोलेरा कार लूट कर फरार हो गये। इतना ही नहीं बदमाश जाते-जाते वहां लगे सीसीटीवी कैमरे भी उखाड़ कर अपने साथ ले गयेे। घटना की जानकारी चौकीदार प्रमोद ने गैराज मालिक सहित पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चौकीदार से घटना की जानकारी लेते हुए मौके का जायजा लिया। बताया जा रहा हैं कि देर रात तीन या चार बदमाश गैराज की दीवार फांद कर भीतर घुसे और चौेकीदार के साथ मारपीट कर वहां खड़ी बोलेरो कार लूट कर फरार हो गये। बताया जा रहा हैं कि गैराज राजेश चौहान का हैं जिन्होंने अजय एसोसिएट्स के नाम से बनाया हुआ है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। कोतवाली ज्वालापुर एसएसआई सुनील रावत के अनुसार बदमाश जिस बोलेरो कार को गैराज से ले गए, उस कार को एजेंट ने कुछ दिन पूर्व ही हरियाणा निवासी वाहन स्वामी से किश्त ना जमा करने पर रिकवर की थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
