
कार चालक सहित दस लोग घायल, चार की हालत गम्भीर,रेफर
घटना कार चालक की गलत दिशा व तेज रफ्रतार से हुई
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। शिवमूर्ति चौक पर तड़के आटो और कार की सीधी भिड़त हो गयी। घटना में आटो में सवार महिला सहित चालक की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि दस लोग घायल हो गये। जिनमें कार चालक भी शामिल है। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी। घायलों को उपचार के लिए पुलिस ने जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चार की हालत गम्भीर देखते हुए उनको हाॅयर सेंटर रेफर कर दिया। जबकि छः लोगों को भर्ती कर लिया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घटना की जानकारी घायलों सहित मृतक के परिजनों को भेज दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवमूर्ति चौक पर तड़के करीब तीन बजे सवारियों से भरे आटो की वाल्मिकी चौक की ओर से तेज रफ्रतार से आ रहे कार के साथ सीधी भिड़त हो गयी। घटना इतनी जबरदस्त दी कि टक्कर के बाद आटो पलट गया और कार के बोनट के परखचे उड गये। घटना से मौके पर लोगों की चीख पुकार मच गयी। जिसके बाद घटना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सोमवती स्नान पर्व मेले मेें तैनात पुलिस बल ने घटना में घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचा। जहां पर चिकित्सकों ने आटो चालक मनोज कुमार पुत्र स्व. मंगू सिंह उम्र करीब 42 वर्ष निवासी विष्णु लोक काॅलोनी मौहल्ला कडच्छ ज्वालापुर और एक महिला यात्री सत्या देवी उम्र करीब 65 वर्ष निवासी गढशंकर हाशियारपुर पंजाब को मृत घोषित करते हुए शवों को मोर्चरी में रखवा दिया। जबकि चार घायलों राकेश कुमार पुत्र बिहारी लाल उम्र करीब 50 वर्ष निवासी गढशंकर होशियारपुर पंजाब, मंजू पत्नी राकेश कुमार उम्र करीब 47 वर्ष निवासी उपरोक्त, विश्वदीप पुत्र अजय कुमार निवासी गुरदासपुर पंजाब और तृप्ता देवी पत्नी बिहारी लाल उम्र करीब 70 वर्ष निवासी गढशंकर होशियारपुर पंजाब की हालत गम्भीर देखते हुए उनको उपचार के लिए ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया। वहीं सोनाली पुत्री भाष्कर उम्र करीब 20 वर्ष निवासी गढशंकर हाशियारपुर पंजाब, सुनीता पत्नी धर्मपाल उम्र करीब 50 वर्ष निवासी उपरोक्त, आशा रानी पत्नी भाष्कर उम्र करीब 60 वर्ष निवासी उपरोक्त, आशा रानी पत्नी राम लुभाया उम्र करीब 60 वर्ष निवासी उपरोक्त, गुरजीत कौर पत्नी महेन्द्र सिंह निवासी उपरोक्त और कार चालक किशन डागरा उर्फ मोनू पुत्र रामपफूल निवासी नजफरगढ दिल्ली को जिला अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जानकारी मृतक व घायलों के परिजनों को भेज दी है। कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कोश्यारी के अनुसार तड़के शिवमूर्ति चौक पर यात्रियों से भरे आटो और कार की भिड़त हो गयी। घटना में आटो चालक सहित दो की मौत हो गयी। जबकि कार चालक सहित दस लोग घायल हो गये। घायलों में चार की हालत गम्भीर देखते हुए उनको उपचार के लिए ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए दिया है।