
दोनों पक्षों में चले जमकर लात घुसे, दोनों ने दी एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। अतिक्रमण को लेकर दो व्यापारियों के बीच जमकर लात घुसे चले। जिसको लेकर बाजार में भगदड़ मच गयी। आसपास के व्यापारियों ने झगड़ रहे दोनों व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन नहीं मानने पर पुलिस को बुलाना पड़ा। जिसके बाद दोनों पक्ष शांत हुुए। बताया जा रहा हैं कि दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ आरोप लगाते हुए तहरीर दी गयी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह कनखल चौक बाजार कनखल में दो व्यापारियों के बीच अवैध् कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। जिसकी शिकायत पर आज नगर निगम की एक टीम जब कनखल चौक बाजार में रानी की हवेली में पहुंची। बताया जा रहा हैं कि इसी दौरान नगर निगम के अधिकारियों के सामने ही अतिक्रमण को लेकर आमने-सामने आ गये। आरोप हैं कि दोनों व्यापारियों के बीच तीखी झडप हो गयी, जिसने दोनों पक्षों में मारपीट का रूप ले लिया। जिससे बाजार में भगदड़ मच गयी और नगर निगम की टीम भी हक्की बक्की रह गयी। दोनों व्यापारियों के बीच जमकर लात घुसे चले, जिनको आसपास के व्यापारियों ने शांत करने का प्रयास किया। लेकिन नहीं मानने पर व्यापारियों पुलिस को बुलाना पड़ा। बताया जा रहा हैं कि दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के लिए आरोप लगाते हुए तहरीर दी गयी है। पुलिस दोनों तहरीरों के आधार पर मामले की जांच में जुट गयी है। कनखल एसओ विकास भारद्वाज के अनुसार अतिक्रमण को लेकर कनखल चौक बाजार में दो व्यापारी नगर निगम टीम के सामने ही भिड़ पड़े। और दोनों पक्षों में मारपीट हो गयी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस दोनों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुट गयी है।