दो पक्षों में विवाद के दौरान मारी थी गोली
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। मतदान की देर रात विवाद के दौरान एक ग्रामीण को गोली मारकर घायल करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्रतार कर लिया। जिसके पास से पुलिस ने तमंचा व खोखा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
खाानपुर एसओ संजीव थपलियाल ने बताया कि मतदान की देर रात को किसी बात को लेकर दो प़क्षों में विवाद हो गया था। इसी दौरान एक पक्ष के व्यक्ति द्वारा दूसरे पक्ष के ग्रामीण अजीत कुमार को गोली मारकर घायल कर फरार हो गया था। ग्रामीणों द्वारा घायल को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। घटना के सम्बंध पीडित परिजनों की ओर से गोेली मारने वाले शख्स विशाल पुत्र प्रीतम निवासी गिद्दा वाली के खिलाफ नामदज किया गया था। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी थी।
इसी दौरान बुधवार को पुलिस ने सूचना के आधार पर गाली मारने वाले आरोपी विशाल को माजरी तिराहा से गिरफ्तार कर लिया। जिसके निशानदेही से वारदात में इस्तेमाल तमंचा व खोखा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
