शराब पीने वाले तीन पर चालान कर जुर्माना वसूला
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र में शराब के ठेके के पास सार्वजनिक स्थल पर ठेला लगाकर लोगों को शराब पिलाते हुए एक व्यक्ति को दबोचा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जबकि ठेले पर शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत जुर्माने की कार्यवाई की गयी है। पलिस ने लोगों को शराब पिलाने वाले को मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
श्यामपुर थाना एसओ विनोद थपलियाल ने बताया कि बीती शाम को चंडी घाट चौकी प्रभारी अंशुल अग्रवाल पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान जब शराब के ठेके के पास पहुंचे तो वहां पर सार्वजनिक स्थल पर एक व्यक्ति गैर कानूनी तरीके से ठेला लगाकर लोगों को शराब पिलाने का काम कर रहा था। पुलिस ने मौके से ठेले वाले को दबोच लिया। जबकि ठेले पर शराब पीने वाले तीन लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालान कर जुर्माना वसूला गया।
पूछताछ के दौरान ठेले वाले ने अपना नाम शालू पुत्र सीतू राम निवासी जमालपुर कनखल हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
