



राजाजी टाईगर रिजर्व पार्क ने चलाया अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान
हिलबाई पास मार्ग, मंशा देवी पैदल मार्ग सहित मन्दिर परिसर गेट तक हटाया अतिक्रमण
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। राजाजी टाईगर रिजर्व पार्क ने आज बड़े स्तर पर मंशा देवी मार्ग से लेकर मन्दिर परिसर के पास से अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाया। इस अभियान से अतिक्रमणकारियों में हड़कम्प मच गया। अस्थाई अतिक्रमणकारी अपना समान लेकर इधर से उधर भागते नजर आये। लेकिन स्थाई निर्माण कार्य पर पार्क का पथोडा जमकर चला। कई जगह रिजर्व पार्क अधिकारियों को अतिक्रमणकारियों के विरोध का सामना भी करना पड़ा। लेकिन राजाजी टाईगर रिजर्व पार्क अधिकारियों के सख्ती के आगे उनकी एक नहीं चली। बताते चले कि कई वर्षो से राजाजी टाईगर रिजर्व पार्क भूमि पर अवैध कब्जा जमाये बैठे अतिक्रमाणकारियों की शिकायत लगातार अधिकारियों को मिल रही थी। इतना ही नहीं बिल्केश्वर मार्ग से लेकर हिलबाई पास मार्ग, मंशा देवी पैदल मार्ग से लेकर मंशा देवी परिसर के गेट तक सभी अतिक्रमण इस कदर बढ चुका था कि आने जाने का मार्ग भी प्रभावित हो रहा था। जिसको लेकर आज राजाजी टाईगर रिजर्व पार्क रेंजर शरण पाल के नेतृत्व में भारी सुरक्षा बल के साथ अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाया गया। जिसके तहत बिल्केश्वर मार्ग से लेकर हिलबाई पास मार्ग, मंशा देवी पैदल मार्ग से लेकर मन्दिर परिसर गेट तक सभी स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया गया। रिजर्व पार्क की कार्यवाही से अतिक्रमणकारियों में हड़कम्प मच गया। जिससे बचने के लिए अस्थाई अतिक्रमणकारियों को अपना समान लेकर इधर से उधर लेकर दौड़ते हुए देखा गया हैं जबकि स्थाई अतिक्रमण पर रिजर्व पार्क का हथोडा बरसा। कई जगह पार्क के अधिकारियों को अतिक्रमणकारियों को विरोध् भी झेलना पड़ा। लेकिन पार्क अधिकारियों की सख्ती के आगे उनकी एक नहीं चली। राजाजी टाईगर रिजर्व पार्क रंजेर शरण पाल ने कहा कि किसी भी कीमत पर पार्क की भूमि पर अवैध् कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। पार्क ने आज अपनी भूमि को अवैध् अतिक्रमणकारियों के चुंगल से मुक्त कराने के लिए बडे स्तर पर अभियान चलाया। जिसके तहत बिल्केश्वर मार्ग से लेकर मंशा देवी पैदल मार्ग और मन्दिर परिसर के गेट तक सभी अस्थाई व स्थाई अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया गया। पार्क कि इस तरह की अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।
