पुलिस ने किया आरोपी दामाद को गिरफ्रतार, कार बरामद
फरार दोस्त की तलाश में जुटी पुलिस
लीना बनौधा
हरिद्वार। सात दिन पूर्व चोरी हुई वैगनआर कार का खुलासा करते हुए नगर पुलिस ने आरोपी दामाद को गिरफ्रतार करते हुए उसकी निशानदेही से दिल्ली से कार बरामद की है। आरोपी दामाद ने ससुर से अनबन होने के कारण अपने दोस्त की मदद से कार चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस फरार दोस्त की तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि 05 अक्टूबर को अनिल कुमार पुत्रा जय भगवान निवासी रामनगर शाहदरा दिल्ली ने नगर कोतवाली में तहरीर देते हुए शिकायत की थी कि 01 अक्टूबर को वह अपने परिवार के साथ वैगनआर कार से हरिद्वार आये थे। परिवार नगर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत ब्रहा्रपुरी स्थित दीपक भवन में ठहरा था और कार रात को आत्रोय भवन के पास पार्क की थी। जब सुबह आत्रेय भवन के पास पहुंचे तो वहां से कार गायब थी। परिवार ने आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए कार की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच उपनिरीक्षक खेमेन्द्र गंगवार को सौपी गयी। जांच अधिकारी ने घटना स्थल पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालते ही कार की तलाश शुरू की। पुलिस ने अनिल कुमार के दामाद अजय सिंघल पुत्र स्व. इन्द्रनारायण सिंघल निवासी बलवीर नगर शाहदरा दिल्ली को संदिग्ध मान कर पूछताछ के लिए हरिद्वार बुलाया गया। पूछताछ के दौरान दामाद ने अपने दोस्त पिंटू शर्मा निवासी रमतेराम रोड गाजियागाद यूपी की मदद से ससुर की कार चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि उसका ससुर से कुछ समय से अनबन व मन मुटाव चल रहा है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही से दिल्ली नन्द नगरी स्थित बी-3 ब्लाॅक ईडीएमसी पार्किग से चोरी की कार को बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी दामाद को गिरफ्रतार करते हुए फरार दोस्त की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी दामाद को मेडिकल कराते हुए न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसको जेल भेज दिया गया है।
