अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन डीएम और एसएसपी से मिला
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन जिला हरिद्वार एवम् प्रदेश टीम द्वारा चाईनीज माझे पर प्रतिबंध के लिए दो माह से अपने अभियान में जुटे हैं।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनु शिवपुरी ब्रांड एंबेसडर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ने कहा है कि चाइनीज डोर एक प्राण घातक हथियार है। अक्सर दो पहिया वाहन सवार चाईनीज माझा की चपेट में आकर चोटिल होने की घटनाएं जनपद में होती रही हैं, कई घायलों की तो जान पर आ जाती हैं। चाइनीज माझा केवल इंसानो के लिए ही नही बल्कि पशु पक्षी के लिए भी घातक हैं। इसलिए जनहित में चाइनीज माझे पर प्रतिबंध जरूरी हैं। इस वर्ष हमारी कोशिश है कि प्रशासन द्वारा पूर्व में ही सख्ती के चायनीज़ माझे पर प्रतिबंध लगाए।
जिला अध्यक्ष संजीव बालियान ने कहा कि कितने पक्षी इस डोर का शिकार होते है ,आए दिन डोर से कट जाते है। जोकि बहुत ही दुखद है।
प्रदेश सचिव अधिवक्ता अर्क शर्मा ने कहा कि कच्चे लालच में आकर विक्रेता चाइनीज डोर को बेच रहे है। और पतंग बाज इन्हें खरीद रहे हैं। चोरी छिपे रूप में छोटी गलियों में यह कार्य आमतौर पर किया जा रहा है। इसे बढ़ावा नही देना है। इन्हें रोकना है।
अनिल भारतीय ने कहा कि आए दिन छोटे बच्चे घायल हो जाए है, उंगलियां कट जाती है । यह डोर किसी भी रूप में हितकर नहीं है बल्कि घातक है इसे रोकना ही है।
मनीषा शर्मा ने बताया कि कई बार अंदाजा भी नहीं होता कि बच्चा एक मौत का सामान पतंग के रूप में उड़ा रहा है। इसे समय रहते रोकना होगा। अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन उत्तराखंड आज एसएसपी परमेन्द्र डोभाल को एक पत्र सौंपा गया है। साथ ही मांग की व्यापार मंडल में संबंधित व्यापारियों की एक बैठक जल्द ही बुलाने का अनुरोध किया है।
