♦सीएम पोर्टल पर दर्ज शिकायतों को संवेदनशीलता के साथ निराकरण करने निर्देश
♦जनसुनवाई कार्यक्रम में 78 समस्याएं हुई दर्ज, 42 समस्याओं का हुआ मौके पर निराकरण
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 78 शिकायते व समस्याएं दर्ज कराई गई। जिसमें 42 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया, शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।
इस दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही है, उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे। जिन शिकायतों पर स्थलीय निरीक्षण किया जाना है, संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान करना सुनाश्चित करे।
जिलाधिकारी ने साथ ही सभी अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या को लेकर जन सुनवाई कार्यक्रम में दुबारा न पहुंचे, सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करले कि जो समस्या उनके माध्यम से निस्तारित की जानी थी तथा उनके द्वारा उस समस्या का निराकरण नहीं किया गया है तथा आवेदनकर्ता दुबारा अपनी समस्या को लेकर आया है, ऐसी समस्याओं को संबंधित अधिकारी दो दिन के भीतर समस्या का निराकरण करना सुनाश्चित करें, समस्या का निराकरण न होने की दशा में संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। उसकी पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी की होगी।उन्होंने सभी अधिकारियों को सचेत किया है कि जन सुनवाई में क्षेत्रवासियों द्वारा जो भी समस्या दर्ज कराई जाती है उनका गंभीरता से निस्तारण करना सुनाश्चित करे।
बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज समस्याओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सीएम हेल्प लाइन में जो भी शिकायते दर्ज की जा रही है, उनको सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निरंकरण करना सुनिश्चित करे। उन्होंने निर्देश दिए है कि 36 दिन से अधिक जो भी शिकायते लंबित है उनका निराकरण तत्परता से करना सुनिश्चित करे। जिसमें एल 1 पर 461 शिकायतें तथा एल 2 पर 95 शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित है,जिन्हें शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए साथ ही शिकायतकर्ता से सिस्टम के माध्यम से फोन पर वार्ता करे।
बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरके सिंह, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश,उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह,मुख्य कोषाधिकारी अजय कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल दीपक सैनी, जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी, जिला प्रोविजन अधिकारी अविनाश भदौरिया, जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरूंग, एआरटीओ निखिल शर्मा सहित जिला स्तरीय सम्बन्धित अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी मौजूद रहे।
