प्रेस क्लब हरिद्वार ने मनायी आचार्य किशोरी दास वाजपेयी की जयंती
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। प्रख्यात साहित्यकार डा. विष्णुदत्त राकेश ने कहा कि प्रख्यात व्याकरणाचार्य एवं हिन्दी के पाणिनी आचार्य किशोरी दास वाजपेयी आम आदमी की भाषा के सबसे बड़े समर्थक थे। उन्होंने हमेशा सामान्य भाषा में प्रचलित शब्दों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि भाषाविदों के आचार्य किशोरी दास वाजपेयी के कृतित्व और व्यक्तित्व से प्रेरणा लेनी चाहिए। आचार्य किशोरी दास वाजपेयी की जयन्ती के उपलक्ष्य में प्रेस क्लब हरिद्वार में आयोजित संगोष्ठी में बोलते हुए डा.राकेश ने कहा कि वाजपेयी जी बेलाग बात करने वाले व्यक्तित्व थे, हिन्दी को सरल भाषा रखने में वाजपेयी जैसे निरपेक्ष व्यक्तित्व का बड़ा योगदान है। डा. राकेश ने कहा कि उन्होनें सिद्व कर दिया कि हिन्दी स्वतंत्रा भाषा है। वाजपेयी जी ने कई मौकों पर कहा कि जब भाषा लिखे तो बोलचाल की भाषा को ही अहमियत दें। वाजपेयी जी स्थानीय बोली और भाषा के सबसे बड़े पैरोकार थे। उन्होंने कई मौको पर कहा कि प्रचलन में जो शब्द है,वह भाषा है।वे भाषा के वैज्ञानिक थे, इसी दृष्टिकोण में उन्हें देखा जाना चाहिए। उन्होंने प्रेस क्लब से आहवान किया कि वे वाजपेयी जयंती पर एक सप्ताह का कार्यक्रम आयोजित कर हिन्दी के विद्वानों को बुलाये और भाषा के विकास में अब तक हुई प्रगति से अवगत कराये। पूर्व अध्यक्ष प्रो.पी.एस.चौहान ने कहा कि वे बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे। जिन्होंने हिन्दी साहित्य व व्याकरण के लिए बहुत कार्य किया। वर्तमान पीढ़ी के साहित्यकार और पत्रकारों को उनके आत्म सम्मान की भावना सीखनी होगी। डा.सुशील उपाध्याय ने उनके नाम पर प्रेस क्लब में संग्रहालय अथवा शोध्पीठ बनाने पर बल दिया। संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे क्लब अध्यक्ष डा.शिवशंकर जायसवाल ने कहा कि प्रेस क्लब शीघ्र ही उनके नाम पर शोध् संस्थान स्थापित करने तथा प्रेस क्लब पुस्तकालय को और अध्कि उपयोगी बनाने की दिशा में कार्य शुरू कर देगा। अन्त में पूर्व अध्यक्ष डा.रजनीकांत शुक्ल ने सभी का ध्न्यवाद ज्ञापित किया, जबकि संचालन महासचिव ललितेन्द्र नाथ ने किया। संगोष्ठी में उपाध्यक्ष श्रवण झा, बृजेन्द्र हर्ष, गुलशन नैय्यर, सुनील पाण्डेय, संजय आर्य, रघुवीर सिंह, दीपक नौटियाल, राजेश शर्मा, राजकुमार, संदीप शर्मा, कुलभूषण शर्मा, मुकेश वर्मा, डा.हिमांशु दिवेद्वी, नरेश दीवान शैली, सुभाष शर्मा, रतनमणि डोभाल, राजेन्द्र नाथ गोस्वामी, अमित गुप्ता, अमित शर्मा, राधिका नागरथ, सुरेन्द्र कुमार शर्मा, विक्रम छाछर, छायाकार रविन्द्र सिंह, परमजीत राणा, नौशाद खान, राजन सहगल सहित कई सदस्य मौजूद रहे। इससे पूर्व चौक बाजार कनखल एवं प्रेस क्लब परिसर स्थित उनके प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उन्हे नमन किया गया।
