पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी पहाड़ के काम नहीं आ रही
लीना बनौधा
हरिद्वार। आम आदमी पार्टी द्वारा राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सभी विधानसभाओं में 21 वाँ स्थापना दिवस मनाया गया। साथ ही 21 साल में प्रदेश का समुचित विकास न होने पर बीजेपी और कांग्रेस को बराबर का जिम्मेदार मानते हुए अपना आक्रोश भी प्रकट किया।
इस मौके पर महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष हेमा भण्डारी ने कहा कि आज उत्तराखण्डवासियों के लिये बड़े हर्ष का दिन है आज प्रदेश को बने 21 वर्ष हो चुके जिसको लेकर पूरा प्रदेश राज्य का 21 वाँ स्थापना दिवस मना रहा है। राज्य सरकार भी पूरे जोर शोर से तैयारियों में जुटी है। लेकिन भाजपा व कांग्रेस ने बारी-बारी से नवनिर्माण प्रदेश को लूटने का काम किया। प्रदेश में आज भी पहाड़ो पर मूलभूत सुविधाएं नहीं पहुंच पायी है। प्रदेश के संसाधनों पर आज भी प्रदेश का हक नहीं है।
आज आम आदमी पार्टी दोनों राजनीतिक पार्टियो को प्रदेश के दोहन के लिए बराबर का जिम्मेदार मानते हुए 21 सवाल पूछने जा रही है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने 10-10 साल इस प्रदेश की सत्ता पर राज किया है। जिस उत्तराखण्ड के निर्माण को लेकर हमारे क्रांतिकारी माताओं बहनों , भाइयों ने शहादत दी, आज भी उनके सपने का उत्तराखण्ड न बन पाना इस प्रदेश का दुर्भाग्य है। आज भी पहाड़ो के स्थिति बद से बदतर है। आज भी गर्भवती महिलाए प्रसव पीड़ा में दम तोड़ देती है। बीमार बुजुर्गों को अस्पताल ले जाने के लिये डंडी कंडी का सहारा लेना पड़ता है।
इस मौके पर चुनाव संचालन समिति सदस्य अनिल सती ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस के 21 वर्ष पूरे होने पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं परंतु आज 21 सालों में प्रदेश की मौजूद स्थिति के लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों बराबर की जिम्मेदार है। हमारे क्रांतिकारियों के सपनो के उत्तराखण्ड को आज ग्रहण लग चुका है। जिस प्रदेश के नवनिर्माण को लेकर हमारे पूर्वजो ने शहादत दी आज भी वह प्रदेश मूल-भूत सुविधाओ को तरस रहा है। पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी आज भी पहाड़ के काम नहीं आ रही है।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव ओम प्रकाश मिश्रा, हेमा भण्डारी, अनिल सती, तनुज शर्मा, शिशुपाल सिंह नेगी, अर्जुन सिंह, किरन दुबे, नरेंद्र कोरी, मायके गुप्ता, गीता देवी, एहतेशाम जैदी, मालती कोरी, संजू नारंग, सोमवीर, संदीप कुमार,भरत कुमार, ललित वालिया, नितिन गुप्ता, सुरेश तनेजा, तिलक राज मामा, प्रिया, सदब, ध्नीराम, शाह अब्बास आदि मौजूद रहे।
