लीना बनौधा
हरिद्वार। हरिद्वार के श्रवण नाथ नगर में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक द्वारा अंडरग्राउंड बिजली, सीवर व पानी के निर्माण कार्यों के बाद अब सड़क निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। वहीं श्रवण नाथ नगर की तमाम सड़कों व गलियों का निर्माण पीडब्ल्यूडी करा रहा है। इसी कड़ी में आज श्रवण नाथ नगर में सड़क निर्माण के कार्य का शुभारंभ किया गया। इस दौरान भाजपा नेता दीपक शर्मा ने कहा कि वार्ड नंबर 11 में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक द्वारा क्षेत्रवासियों की मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों की जो गंगा बहायी गयी है, शायद ही पहले कभी इस प्रकार सभी कार्य धरातल पर पूर्ण हुए होंगे। उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र की करीब 50-50 साल पुरानी सड़कों का निर्माण कार्य मदन कौशिक द्वारा कराया गया है और क्षेत्र की जनता मदन कौशिक द्वारा कराए जा रहे इन विकास कार्यों को लंबे समय तक याद रखेगी। इस दौरान भारत साधु समाज के प्रवक्ता महंत दिनेश दास शास्त्री, वेद प्रकाश चौहान, प्रभारी अजय शर्मा, भाजपा नेता दीपक शर्मा, संजय शर्मा, भोला शर्मा, रोहित शुक्ला, संजय चौहान, दीपांशु, जनसंपर्क अधिकारी अनुराग मिश्रा, पीडब्लूडी से अधिशासी अभियन्ता जोशी, शेखर कुल, वरूण सहानी, नीरज पंत, महाराज सुधीक्षण मुनि, अखिलेख चौहान, विष्णु आदि मौजूद रहे।

