कनाडा के वीजा फाईल के नाम पर खेला गया खेल
पुलिस ने शून्य में मुकदमा दर्ज किया चण्डीगढ स्थान्तरित
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। छात्रा से पढाई के लिए कनाडा के वीजा फाईल के नाम पर लाखों हड़पने तथा साजिश के तहत कोर्ट मैरिज कर चडीगढ में दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीडिता ने कोतवाली रानीपुर में आरोपी युवक सहित पांच लोगों के खिलाफ शिकायत की है। चूंकि मामला चण्डीगढ का होने के कारण रानीपुर पुलिस ने शून्य पर मुकदमा दर्ज कर चण्डीगढ स्थान्तरित कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रानीपुर क्षेत्र निवासी एक छात्रा ने वर्ष 2018 में आईलेटस का एग्जाम दिया था। इसी दौरान उसकी मुलाकात वहां पर लेखा हाण्डा नाम की महिला से हुई। छात्रा कनाडा की काॅलम्बिया युनिवर्सिटी में पीएचडी में एडमिशन लेने का प्रयास कर रही थी। जिसके लिए उसको कनाडा जाने के लिए वीजा फाईल करना था। जिसके लिए लेखा हाण्डा ने छात्रा की फोन पर निर्भर राणा पुत्र अमराव सिंह राणा निवासी कुराली एसएएस मोहाली पंजाब के युवक से करायी। जोकि उस वक्त कनाडा मेें था, जिसने छात्रा को भरोसा दिलाया कि वह उसके वीजा फाईल कराने में मदद करेगा। उसके लिए छात्रा को खर्च करने पडेगा। बताया जा रहा हैं कि छात्रा युवक निर्भर राणा पर विश्वास कर उसके बताये गये अपने रिश्तेदारों के खातों में लाखों रूपये डलवाए। लेकिन वीजा फाईल करने की तिथि निकाल जाने पर जब छात्रा ने युवक से फोन पर सम्पर्क कर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए अपने दिये गये पैसे वापस मांगे। जिसपर निर्भर ने छात्रा को दो टूक जबाव दिया कि वह उसके पैसे वापस नहीं कर सकता। लेकिन एक आपशन रखा कि अगर वह उसके साथ शादी करती हैं तो उसके आधार पर स्पाउस वीजा लगा देगा। बताया जा रहा हैं कि निर्भर कनाडा से 10 अप्रैल 2019 को भारत पहुंचा और उससे 11 अप्रैल को मिला। निर्भर उसको बहला फुसला कर एक स्थान पर ले गया। आरोप हैं कि जहां पर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और उसकी वीडियों भी बनाते हुए धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो उसको जान से मरवा देगा। जब छात्रा ने अपनी मंशा स्पष्ट कर दी कि वह किसी भी कीमत पर शादी नहीे करेगी। आरोप हैं कि 12 अप्रैल को निर्भर अपने मौसेरे भाई उदय प्रताप सिंह राणा के साथ उसके पीजी पर पहुंचा। जहां पर उसने पीजी मालिक के सामने उसको बेज्जत किया। आरोप हैं कि निर्भर ने जबरन कार में लाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और उसके मौसेरे भाई ने वीडियों बनाई। छात्रा को मजबूर होकर 17 अप्रैल 2019 को निर्भर राणा से विवाह करना पड़ा। जिसमें सारा खर्च छात्रा के एटीएम से पैसा निकाल कर पूरा किया गया। विवाह के बाद छात्रा का निर्भर राणा के माता, पिता, बहन ने उत्पीड़न करते हुए मारपीट की गयी। जब 14 मई 2019 को वापस कनाडा चला गया। जिसके बाद निर्भर ने उसका नम्बर ब्लाॅक कर दिया। शादी के तीन माह बीत जाने के बाद भी निर्भर राणा ने स्पाउस वीजा फाईल लगाई लेकिन रिजेक्ट होती रही। इसी दौरान पता चला कि निर्भर राणा कनाडा में किसी युवती के साथ लिविंग रिलेशन में रहता है। 25 मई 2020 को निर्भर राणा भारत लौटा। इसी बीच उसके परिजन उसके एटीएम से करीब 19 लाख रूपये निकाल चुके थे। आरोप हैं कि जब वह अपने पैसे वापस मांगे तो उसको जान से मारने व अश्लील वीडियों वायरल करने की धतकी दी। जिनसे परेशान होकर छात्रा अपने माता-पिता के पास लौट आयी है। पीडिता ने निर्भर राणा, उसकी मां सुधा रानी, पिता अमराव सिंह राणा, बहन हिमांशु राणा और मौसेरा भाई उदय प्रताप सिंह राणा के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने पीडिता की तहरीर पर पांचों के खिलाफ शून्य में मुकदमा दर्ज कर चण्डीगढ स्थान्तरित कर दिया है। कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक योगेश सिंह देव के अनुसार एक छात्रा ने वीजा फाईल के नाम पर लाखों हड़पने तथा साजिश के तहत शादी कर दुष्कर्म करते हुए जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। घटना चण्डीगढ की होने के कारण पुलिस ने पीडिता की तहरीर पर शून्य में मुकदमा दर्ज करते हुए मुकदमा चण्डीगढ स्थान्तरित कर दिया है।
