गंगा की स्वच्छता एवं निर्मलता की दिलायी शपथ
लीना बनौधा
हरिद्वार। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय, जल संसाधन नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय, भारत सरकार व राज्य परियोजना प्रबन्ध्न गु्रप, नमामि गंगे उत्तराखण्ड के संयुक्त तत्वाधन में 04 नवम्बर, 2008 को गंगा नदी को भारत की ‘राष्ट्रीय नदी‘ घोषित किये जाने के उपलक्ष्य में 02 दिवसीय ‘गंगा उत्सव‘ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 01 व 02 नवम्बर को हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर गंगा नदी के स्वच्छता एवं संरक्षण के हेतु नमामि गंगे कार्यक्रम के कार्यादायी विभागों एवं स्वयं सेवी संस्थाओं के साथ मिलकर गंगा उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 01 नवम्बर 2020 को स्थानीय कलाकारों द्वारा हरकी पौड़ी पर गंगा स्वच्छता, संरक्षण एवं कोविड-19 के संक्रमण के रोकथाम हेतु अपनाये जाने वाले आवश्कय सुरक्षा उपायों जैसे सामाजिक दूरी, मास्क पहनना, नियमित सैनिटाईजिंग इत्यादि का पालन किये जाने का संदेश देते हुए एक नुक्कड़-नाटक का मंचन किया। नुक्कड-नाटक के मंचन के दौरान कलाकारों द्वारा गंगा स्वच्छता एवं संरक्षण के महत्व को समझाते हुए वहां मौजूद श्रद्धालुओं को गंगा की स्वच्छता एवं निर्मलता बनाये रखने की शपथ भी दिलायी। तद्पश्चात कलाकारों, कार्यदायी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों एवं श्रद्धालुओं द्वारा मां गंगा की आरती कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर गंगा विचार मंच व गंगा सभा के सदस्यों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। द्वितीय दिवस 02 नवम्बर 2020 में हरिद्वार के हर की पैड़ी पर प्रातः 7 बजे विभिन्न स्वयं सेवी संगठनों जिसमें स्पर्श गंगा एवं स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा मिलकर गंगा तटों पर स्वच्छता अभियान चलाया। इससे पूर्व स्पर्श गंगा के पदाधिकारियों व सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा वहां मौजूद सभी श्रद्वालुओं, कर्मचारियों एवं आमजनमानस को गंगा की स्वच्छता, निर्मलता एवं कोविड-19 की रोकथाम हेतु अपनाये जाने वाले आवश्यक उपायों को अपनाये जाने की शपथ भी दिलायी। वहीं स्वच्छता अभियान के दौरान सभी प्रतिभागियों एवं श्रद्वालुओं द्वारा हस्ताक्षर के माध्यम से गंगा की स्वच्छता एवं निर्मलता बनाये रखने की शपथ लेकर अभियान में भागेदारी की। इस दौरान कार्यक्रम के आयोजन हेतु नोडल सिंचाई विभाग, उत्तराखण्ड जल संस्थान, उत्तराखण्ड पेयजल निगम, वैपकाॅस लिमिटेड, आकांक्षा प्राइवेट लिमिटेड के अध्किारियों व कर्मचारियों द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में गंगा सभा से तनमय वशिष्ट , सिद्धार्थ, स्पर्श गंगा से श्रीमती रीता चमोली, श्रीमती मनु रावत, श्रीमती बबीता ढ़ौडियाल एवं राजेश लखेड़ा, सिचांई विभाग से मनोज कुमार, शैलेन्द्र सिह रावत, सचिन गुप्ता, विरेन्द्र सिहं पासवान उत्तराखण्ड जल संस्थान से राकेश कुमार चैहान, अजय सैनी, मुकेश सक्सैना, वैपकास से अंकुर सिहं, अकांक्षा प्राइवेट लिमिटेड से अनिल कुमार त्रिपाठी, देवशंकर, रमाशंकर, अभिषेक, उत्तराखण्ड पेयजल निगम से मोहमद परवेज, शीतल सिहं राठौर, परवेश कुमार, सुधीर कुमार, धनसिहं नेगी तथा कार्यक्रम समन्वयक एस.पी.एम.जी. नमामि गंगे उत्तराखण्ड के पूरन कापड़ी संचार, संचार विशेषज्ञ, दुर्गा प्रसाद, टीम सहायक द्वारा प्रतिभाग किया गया।
