मृतक अपनी ससुराल रसूलपुर आ रहा था
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। ससुराल आ रहा बाइक सवार युवक श्यामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मीठी बेरी मार्ग पर सड़क हादसे में घायल हो गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को उपचार के लिए 108 की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि चिकित्सकों ने घायल युवक को मृत घोषित कर शव को मोर्चरी में रखवा ते हुए पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक विनोद पुत्र पूरन सिंह उम्र 32 निवासी खाता चोर कोटद्वार बाइक से श्यामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रसूलपुर अपनी ससुराल आ रहा था, लेकिन जब बाइक सवार मीठी बेरी मार्ग पर पहुंचा तो उसकी बाइक फिसलने से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर श्यामपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को उपचार के लिए 108 की मदद से जिला अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा कि चिकित्सकों ने घायल युवक को मृत घोषित कर शव को मोर्चरी में रखवाते हुए पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को भेज दी है। श्यामपुर थाना एसओ दीपक कठैत के अनुसार बाइक सवार एक युवक अपनी ससुराल रसूलपुर आते वक्त सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां घायल को मृत घोषित कर दिया गया।
